इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पटना साहिब जाने के लिए फ्लाइट की मांग की जा रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा गया है।
चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन एवं यहां के अलग अलग धार्मिक और सामाजिक संगठनों के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, केंद्रीय मंत्री विजय सांपला और सांसद प्रेम सिंह चंदू माजरा को मांग पत्र भेजकर मांग की है।
पत्र में लिखा गया है कि कि पटना साहिब में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350 वीं प्रकाश पर्व पर समर्पित कार्यक्रम में शामिल होने और गुरुद्वारा साहिब में जानेवाली संगतों की सहुलियत के लिए इंटरनेशनल एयर पोर्ट से विशेष उड़ान का इंतजाम किया जाए।
इस संबंध में जानकारी देते हुए संगठन के चेयरमैन अजायब सिंह ने कहा कि दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का 350 वां प्रकाशोत्सव मनाने के लिए पूरी दुनिया से पटना साहिब में हो रहे समागम में शामिल होंगे।
बहुत सी संगत बहुत है जिनके पास समय की कमी है और वे गुरुसाहिब की जन्मभूमि की दर्शन करना चाहते हैं इसलिए इस मुश्किल को दूर करने के लिए मोहाली से विशेष हवाई जहाज की उड़ान जरूरी है।
सिख संस्थाओं ने प्रधानमंत्री व अन्य नेताओं से मंाग की है कि पटना के लिए जल्द से जल्द उड़ान शुरू कराई जाए ताकि संगत श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जन्मभूमि का दर्शन कर सके।