फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब! वन विभाग को गच्चा दे गया तेंदुआ

Sat, 14 Feb 2015 04:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
खुड्डा लाहौरा गांव के साथ लगते जंगलों में तीन दिन से कई कुत्तों को मारने वाले तेंदुए को वन विभाग पकड़ने में नाकाम रहा है। शुक्रवार को भी वन विभाग के कर्मचारी और अधिकारी दिनभर पिंजरा लेकर तेंदुए की सर्च में जुटे रहे, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुआ मुल्लापुर के जंगलों की तरफ निकल गया है। तेंदुआ पकड़ने के लिए शुक्रवार रात को ही पटियाला की राव में वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट ने पिंजरा भी लगा दिया था। देर रात तक कर्मचारी जंगलों में तेंदुए को पकड़ने में लगे रहे।

खुड्डा लाहौरा,धनास और बॉटनिकल गार्डन में तेंदुए के घुसने की खबर के बाद लोगों में दहशत है। अभिभावक ने बच्चों के देर शाम बाहर निकलने पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन


उधर वन विभाग ने मुल्लापुर और उसके साथ लगते इलाकों के लोगों को भी खेत या जंगल की तरफ जाने से मना किया है। गांव के लोगों को भी खेतों में जाते हुए सचेत रहने की हिदायत दी है।  

तेंदुए को पकड़ने के लिए सर्च ऑप्रेशन किया गया। पंजों के निशान से तेंदुआ होने की पुष्टि हुई है। लेकिन हमें लगता है कि तेंदुआ मुल्लापुर की तरफ निकल गया है। लेकिन विभाग के कर्मचारी अभी भी तेंदुए को पकड़ने के लिए पूरी तरह सचेत हैं।
विज्ञापन

संतोष कुमार, चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन यूटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें