फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को भड़काऊ गीत गाने से क्यों नहीं रोकती सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां, जारी किया गया नोटिस

Mon, 22 Apr 2019 01:06 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
गायक सिद्धू मूसेवाला
विज्ञापन
अपने गीतों के लिए चर्चा में रहने वाले पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। चंडीगढ़ के प्रोफेसर राव ने पंचायत विभाग से उनकी शिकायत की है। राव ने कहा है कि जिस तरह के गीत मूसेवाला गाते हैं, उनसे युवाओं पर गलत असर पड़ता है। ऐसे में गांव की सरपंच मूसेवाला की मां से पूछा जाए कि वह अपने बेटे को ऐसे गीत गाने से क्यों नहीं रोकतीं।
विज्ञापन


बीडीपीओ मानसा ने सरपंच चरण कौर को नोटिस जारी कर 22 अप्रैल को तलब किया है। सेक्टर -41 निवासी पंडित राव धरेनवर ने पंचायत विभाग को दी शिकायत में सवाल उठाया है कि सिद्धू की माता से यह पूछा जाना चाहिए कि उनका बेटा गैर कानूनी गीत क्यों गाता है। दूसरा सवाल ‘जित्थे बंदा मार के कसूर पूछदे, जट्ट उस पिंड तों बिलोंग करदा’ गीत पर उठाया गया है।

पूछा है कि क्या सचमुच उनके गांव के लड़के इसी तरह के होते हैं। राव ने यह भी पूछा है कि सरपंच बनने के बाद चरण कौर ने ऐसे भड़काऊ गानों को रोकने के लिए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। चरण कौर चाहतीं तो अपने बेटे को चेतावनी दे सकती थीं। ऐसे में तो वह अपने बेटे को बंदूकों और भड़काऊ गीत गाने के लिए बढ़ावा दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायकी में हथियारों और शराब के इस्तेमाल का विरोध करते हैं राव

प्रोफेसर राव काफी समय से पंजाबी गायकी में हथियारों और शराब आदि को बढ़ावा देने वाले शब्दों का विरोध दर्ज कराते रहे हैं। इस मामले को लेकर वह कोर्ट का भी दरवाजा खटखटा चुके हैं। कई पंजाबी सिंगरों को उन्होंने कानूनी नोटिस भी भेजे थे, जिसके बाद कुछ गायकों ने वादा किया कि वह ऐसे गीतों से परहेज करेंगे।

मूसेवाला का पिछले दिनों पीयू में जब प्रोग्राम रखा गया था, तब भी राव ने खूब विरोध किया था। चंडीगढ़ पुलिस को भी शिकायत दी थी। इसके बाद सिद्धू ने एक प्रोग्राम के जरिए प्रोफेसर राव को जवाब दिया था कि वह साउथ की फिल्मों और गानों में होने वाली अश्लीलता पर रोक लगाएं। यह वीडियो काफी वायरल हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें