फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉरेंस के करीबी गोल्डी बराड़ ने क्लब मालिक को फिर दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गोल्डी बराड़ ने शहर के पूर्वी इलाके में स्थित एक क्लब के मालिक को फोन कर फिर धमकी दी है। धमकी मिलने के बाद मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस हरकत में आई और सेक्टर 26 व 7 के अलावा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक मॉल में बने क्लब को बंद करा दिए। यहां से स्टाफ और युवाओं को बाहर निकालकर ताले जड़वा दिए। पुलिस ने चेतावनी दी है कि उनकी अनुमति के बिना क्लब न खोले जाएं। पुलिस को डर है कि कहीं कोई वारदात न हो जाए। क्लब मालिकों ने सेक्टर-26 थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस ने कुछ भी बताने से इनकार किया है।
विज्ञापन

सेक्टर-26 स्थित क्लब में मंगलवार को रोजाना की तरह युवा पार्टी कर रहे थे। आठ बजे अचानक पुलिस टीम घुसी और एक एक कर स्टाफ व युवाओं को बाहर निकालना शुरू कर दिया। वहां मौजूद हर शख्स हैरान था कि आखिर ऐसा क्यों किया जा रहा है। पुलिस ने कोई कारण भी नहीं बताया। क्लब को खाली कराकर मालिकों से ताला जड़वा दिया। इसी तरह की कार्रवाई सेक्टर सात स्थित क्लब और इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक मॉल में बने क्लब में भी की गई।
सूत्रों का कहना है कि इन क्लब के मालिक को लगातार गैंगस्टर गोेल्डी बराड़ की ओर से धमकी दी जा रही है। लगभग 20 दिन पहले गोल्डी ने क्लब मालिक को फोन कर धमकी दी थी कि 50 लाख रुपये दो नहीं तो जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने एसएसपी को शिकायत दी थी। अभी पुलिस गैंगस्टर तक पहुंच भी नहीं पाई कि सोमवार को फिर गोल्डी बराड़ ने फोन कर रंगदारी मांगी। गोल्डी ने कहा कि यदि इस बार रकम नहीं मिली तो तुम्हारा सिस्टम खराब कर दूंगा। इस धमकी के बाद क्लब मालिक दहशत में है। उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीयू के छात्रनेता गुरलाल का भाई है गोल्डी बराड़
पिछले साल 11 अक्तूबर की रात इंडस्ट्रियल एरिया फेस एक में स्थित एक क्लब के बाहर पीयू के छात्रनेता गुरलाल बराड़ की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। गुरलाल पीयू में सोपू का प्रदेश अध्यक्ष भी रहा था। गोल्डी बराड़ उसका चचेरा भाई है। उस पर हत्या, रंगदारी समेत कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें