फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: लॉरेंस गैंग की पंजाब व हरियाणा पुलिस को धमकी, टीनू के साथ कुछ गलत हुआ तो अंजाम भुगतना होगा

Sun, 02 Oct 2022 09:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने रविवार को सिद्धू के प्रशंसकों से कहा कि पुलिस सिद्धू के मामले को दबाना चाहती है लेकिन ऐसा नहीं होने देंगे। वह न्याय के लिए अपनी जान लगा देंगे।
विज्ञापन
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर दीपक टीनू के फरार होने के बाद लॉरेंस गैंग के नाम से बने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट डालकर पुलिस को धमकी दी गई। लिखा- राम राम सारे भाइयों को। यह पोस्ट खास हरियाणा व पंजाब पुलिस के लिए है। हमारा भाई टीनू हरियाणा उर्फ दीपक पुलिस कस्टडी से फरार हो गया है। पुलिस उसके साथ कुछ भी नाजायज कर सकती है।

विज्ञापन


यह पोस्ट इसलिए डालनी पड़ रही है कि बहुत धक्का सह चुके हैं... पहले ही पुलिस का, अब और नहीं सहना। हमें मजबूर न किया जाए, पुलिस अपनी बनती कार्रवाई करे। हमारी मजबूरी भी समझो, भाई के साथ कुछ भी नाजायज न हो। नहीं हो इसका अंजाम भुगतनी पड़ेगा।

मूसेवाला की मां का आरोप- जेलों में गैंगस्टरों को मिल रही हैं सुविधाएं
उधर, दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने रविवार को सिद्धू के प्रशंसकों से कहा कि पुलिस सिद्धू के मामले को दबाना चाहती है लेकिन ऐसा नहीं होने देंगे। वह न्याय के लिए अपनी जान लगा देंगे। उन्होंने कहा कि इतना मन दुखी है कि हम किस तरह के समाज में रह रहे हैं, जहां कोई सुरक्षित नहीं है और किसी को सुरक्षा नहीं है। 
विज्ञापन


गैंगस्टर बढ़िया ब्रांडेड टी-शर्ट पहनते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि लॉरेंस के माथे पर तिलक लगा है। पूजा करके आते हैं। इन गैंगस्टरों को सभी जेलों में सुविधाएं मिल रही हैं। अच्छे बेड उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि बदलाव के नाम पर सत्ता में आई सरकार निकम्मी है। शुभदीप के जाने वाले दिन यही कहा था और आज भी यही कह रहे हैं। 

सोने की चिड़िया कहलाने वाला और देश भर के लोगों का पेट भरने वाला पंजाब किस दलदल में फंस गया है। पंजाब की ओर ध्यान क्यों नहीं दे रही सरकार? उन्होंने कहा अगर बच्चे बचाने हैं तो एकजुट हो जाएं। उन्होंने कहा कि वह एक व्हाट्सएप नंबर देंगे। जिलों में लोग कैंडल मार्च करेंगे, जो कैंडल मार्च निकालना चाहते हैं, वह इस नंबर पर संपर्क कर सकेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें