फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला: शिक्षा मंत्री की कोठी के सामने अध्यापकों और पुलिस में झड़प, पगड़ियां उतरीं, कई घायल

Sun, 01 May 2022 08:27 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

रविवार को चार अध्यापक यूनियनों ने अपनी मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की कोठी का घेराव किया। इन अध्यापक यूनियनों ने एनटीटी फ्रेशर यूनियन, वीपीएड यूनियन व योग बेरोजगार यूनियन शामिल हैं।
विज्ञापन
बैरिकेड हटा आगे बढ़ने की कोशिश करते बेरोजगार अध्यापक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरनाला में शिक्षा मंत्री की कोठी की ओर रविवार को बढ़ रहे बेरोजगार बीएड (टीईटी पास) बेरोजगार अध्यापकों की पुलिस से झड़प हो गई। नतीजन कई अध्यापकों की पगड़ियां उतर गईं और कई लाठीचार्ज में घायल हो गए। अध्यापक बैरिकेड तोड़कर शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की कोठी की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान बेरोजगार अध्यापकों ने पंजाब की आप सरकार, पंजाब पुलिस के खिलाफ और शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और मुर्दाबाद के नारे लगाकर भड़ास निकाली। 

विज्ञापन


बेरोजगार बीएड (टीईटी पास) अध्यापक यूनियन के नेता सुखविंदर सिंह ढिलवां ने कहा कि सरकार बनने से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान अक्सर बयान देते थे कि जब उनकी सरकार आ जाएगी तो धरने नही लगेंगे, किसी पर लाठीचार्ज नहीं होगा, महिलाओं की चुनरियां और पुरुषों की पगड़ियां सड़कों पर नहीं गिरेंगी लेकिन आप सरकार में ज्यादा अत्याचार हो रहा है। 

अब कहां हैं मुख्यमंत्री भगवंत मान, जरा आकर देखें कि उन पर लाठीचार्ज भी हुआ है, उनकी चुनरियां व पगड़ियां भी सड़कों पर पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि जब वह गत कांग्रेस सरकार में अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे थे तो आम आदमी पार्टी के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर, जो कि अब शिक्षा मंत्री हैं, ने उनके धरने में शामिल होकर पानी वाली टंकी पर आकर भरोसा दिया था कि जब राज्य में उनकी सरकार बनी तो सबसे पहले उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा लेकिन अब उनको मिलने तक का समय नहीं दिया जा रहा। ऊपर से लाठीचार्ज करवाया जा रहा है। अध्यापकों ने घोषणा की कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक वह शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की कोठी के समक्ष बैठे रहेंगे। खबर लिखे जाने तक अध्यापकों द्वारा रोष प्रदर्शन व धरना जारी रहा।
विज्ञापन


चार अध्यापक यूनियनों ने घेरी शिक्षा मंत्री की कोठी
रविवार को चार अध्यापक यूनियनों ने अपनी मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की कोठी का घेराव किया। इन अध्यापक यूनियनों ने एनटीटी फ्रेशर यूनियन, वीपीएड यूनियन व योग बेरोजगार यूनियन शामिल हैं। जबकि चौथी ओवरएज बेरोजगार यूनियन ने अपनी मांगों को शिक्षा व खेल मंत्री के निवास के समक्ष धरना लगा नारेबाजी की। 

प्रधान रमन कुमार ने कहा कि मास्टर काडर के 4161 पदों पर पांच वर्ष की आयु सीमा के साथ आवेदन करने का मौका दिया जाए और सभी विषयों में पदों को बढ़ाया जाए। उल्लेखनीय है कि इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच मई, 2022 है, अंतिम तिथि से पूर्व 4161 पदों पर संशोधित कर आयु सीमा बढ़ाकर 42 कर दी जाए। उन्होंने कहा कि 2007 में भी पंजाब सरकार ने 42 साल की उम्र में टीचिंग फालोअर्स की भर्ती की है। 2021 में कैप्टन सरकार ने असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए जनरल कैटेगरी के लिए 45 साल और रिजर्व कैटेगरी के लिए 50 साल की उम्र सीमा में भर्ती की थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें