फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पावरकॉम हेड ऑफिस में धरना दे रहे लाइनमैनों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, 15 गिरफ्तार

Wed, 24 Aug 2022 01:45 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

लाइनमैनों के समर्थन में उतरे भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला प्रधान मनजीत सिंह न्याल के मुताबिक लाठीचार्ज के दौरान पांच लाइनमैनों के चोटें लगी हैं। जिनका इलाज कराया जा रहा है, जबकि 15 लाइनमैनों को पुलिस गिरफ्तार करके ले गई है।
विज्ञापन
लाठीचार्ज करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पावरकॉम हेड ऑफिस के अंदर घुसकर धरना-प्रदर्शन कर रहे एपरेंटिस लाइनमैन यूनियन के नुमाइंदों को बाहर खदेड़ने के लिए मंगलवार शाम को पुलिस ने जमकर लाठियां भांजीं। इस दौरान पांच लाइनमैनों को चोटें आने की सूचना है। वहीं इस मौके मची भगदड़ में कई लाइनमैनों की पगड़ियां उतर गईं। 

विज्ञापन


लाइनमैनों ने पुलिस पर उनके केश खींचने के भी आरोप लगाए हैं। बाद में पुलिस मौके से यूनियन के 15 प्रमुख नुमाइंदों को गिरफ्तार करके ले गई। खबर लिखे जाने तक अभी तक किसी की रिहाई नहीं हो सकी थी। उधर, पुलिस का कहना है कि इस सारे घटनाक्रम के दौरान उनके तीन मुलाजिम भी घायल हैं। 

एपरेंटिस लाइनमैन यूनियन के नुमाइंदे 27 जुलाई 2022 से माल रोड पर पावरकॉम हेड ऑफिस के सामने शांतिमय ढंग से धरने पर बैठे थे। इनकी मांग है कि पावरकॉम की ओर से विज्ञापित 1690 असिस्टेंट लाइनमैनों की पोस्टों पर भर्ती टेस्ट के जरिये नहीं, बल्कि मेरिट के आधार पर की जाए। हालांकि प्रशासन की ओर से कईं बार इनके साथ बैठकें करके समझाने की कोशिश की गई लेकिन सब व्यर्थ रहा। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 11 बजे यूनियन के नुमाइंदे सिक्योरिटी को चकमा देकर पावरकॉम हेड ऑफिस के अंदर घुस आए और गेट को ब्लाक करके धरना देना शुरू कर दिया। सूचना पाकर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और धरनाकारियों को समझाने की कोशिश की। लेकिन लाइनमैन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बैठक कराने को लेकर अड़ गए। 

काफी समझाने के बावजूद जब लाइनमैन नहीं माने तो पुलिस ने उन्हें बाहर खदेड़ने के लिए लाठियां भांजना शुरू कर दिया। जिससे एकदम से मौके पर भगदड़ मच गई। दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की के दौरान कईं लाइनमैनों की पगड़ियां तक उतर गईं। लाइनमैनों के समर्थन में उतरे भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला प्रधान मनजीत सिंह न्याल के मुताबिक लाठीचार्ज के दौरान पांच लाइनमैनों के चोटें लगी हैं। जिनका इलाज कराया जा रहा है, जबकि 15 लाइनमैनों को पुलिस गिरफ्तार करके ले गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें