फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मोहल्ला क्लीनिकों के बाद अब पीएचसी को अपग्रेड करेगी सरकार, देगी मल्टी टास्किंग का प्रशिक्षण

Wed, 24 Aug 2022 01:42 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आम आदमी पार्टी की सरकार चुनाव से पहले ही यह घोषणा कर चुकी है कि पंजाब की स्वास्थ्य सुविधाओं को दिल्ली की तर्ज पर अपग्रेड किया जाएगा। सत्ता मिलने के बाद सरकार अपने चुनावी वादे को पूरा करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में दिल्ली की तर्ज पर स्वास्थ्य सुविधाओं को दिए जाने पर आम आदमी पार्टी सरकार ने काम शुरू कर दिया है। 100 मोहल्ला क्लीनिक के बाद अब 500 पीएचसी, औषधालय और वेलनेस क्लीनिकों को अपग्रेड करने की तैयारी सरकार कर रही है। इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारियों को मल्टी टास्किंग का प्रशिक्षण दिए जाने का भी फैसला किया गया है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर फोकस कर रही है।

विज्ञापन


सूबे में आम आदमी पार्टी की सरकार चुनाव से पहले ही यह घोषणा कर चुकी है कि पंजाब की स्वास्थ्य सुविधाओं को दिल्ली की तर्ज पर अपग्रेड किया जाएगा। सत्ता मिलने के बाद सरकार अपने चुनावी वादे को पूरा करने में लगी हुई है। पहले चरण में 100 मोहल्ला क्लीनिक बनाने के बाद अब सूबा सरकार वर्तमान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, औषधालयों और वेलनेस सेंटरों को अपग्रेड करने की तैयारी कर रही है। पहले चरण में करीब 500 पीएचसी मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर अपग्रेड किए जाएंगे। अभी खुले हर मोहल्ला क्लीनिकों में चार पद स्वीकृत किए गए हैं, इनमें लैब की सुविधा नहीं होने के कारण लैब तकनीशियन की नियुक्ति नहीं की गई है। क्लीनिक में तैनात किए जाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को मल्टी टास्किंग का प्रशिक्षण देने की भी तैयारी कर रही है।

दिसंबर तक 300 और मिलेंगे मोहल्ला क्लीनिक

पंजाब सरकार दिसंबर तक सूबे में 300 और मोहल्ला क्लीनिक खोलने जा रही है। इसके लिए विभाग ने पूरी कार्ययोजना बना ली है। जल्द ही विभागीय मंत्री इसकी घोषणा सार्वजनिक कर देंगे। यह मोहल्ला क्लीनिक ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जाएंगे।
 

मोहल्ला क्लीनिकों का अच्छा रिस्पांस आ रहा है। प्रतिदिन यहां 60 से 150 मरीज यहां आ रहे हैं। अच्छे रिस्पांस को देखते हुए और भी मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे। साथ ही सूबे की स्वास्थ्य सुविधाओं को और भी बेहतर किया जाएगा। - अजय शर्मा, स्वास्थ्य सचिव, पंजाब 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें