गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में 14 इटालियन मरीजों को भी रखा गया था। दूसरी ओर, अंबाला में 40 भिवानी में 4, चरखी दादरी में 3, फरीदाबाद में 86, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 114, हिसार में 3, जींद में 15, करनाल में 9, कैथल में 2, कुरुक्षेत्र 2, नूंह में 60, पलवल में 36, पानीपत में 31, पंचकूला में 24, रोहतक में 4, सिरसा में 8, महेंद्रगढ़ में 4, चार सोनीपत में 100, झज्जर 60, यमुनानगर में 8 मरीजों समेत सभी 14 इटालियन भी ठीक हो चुके हैं।
पानीपत में दो और करनाल में एक कोरोना पाजिटिव मिले
लगातार तीसरे दिन करनाल में एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। वहीं दूसरी ओर पानीपत में मंगलवार को दो कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से संबंधित क्षेत्र को सील कर लोगों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। डीसी निशांत कुमार यादव के अनुसार मंगलवार को इंदिरा कालोनी में एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह दिल्ली से करनाल लौटा था।
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में जांच के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दूसरी ओर पानीपत में हरि सिंह कालोनी और समालखा में कोरोना के दो केस सामने आए हैं। हरि सिंह कालोनी में कोरोना पॉजिटिव मिला युवक दो दिन पहले ही दिल्ली से लौटा था। वहीं दो दिन पहले समालखा नई अनाज मंडी में आढ़तियों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें एक केस पॉजिटिव आया है। उपचार के लिए दोनों को खानपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जबकि परिजनों को क्वारंटीन किया गया है।