फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र पर निशाना: चन्नी बोले- पीएम की सुरक्षा में चूक बताने का मकसद सरकार गिराना, हम प्रदर्शनकारियों पर एक गोली नहीं चलाएंगे

Thu, 06 Jan 2022 08:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुवार को होशियारपुर के टांडा में कहा कि प्रधानमंत्री को पंजाब में कोई खतरा नहीं था। सुरक्षा में चूक बताने का मकसद लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई हमारी सरकार को गिराना है।
विज्ञापन
पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जान को खतरा बताने का मकसद राज्य में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को गिराना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब प्रदर्शनकारी उनसे एक किलोमीटर से ज्यादा दूर थे तो पीएम की जान को खतरा कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि जहां पीएम का काफिला रुका, वहां एक नारा भी नहीं लगा, न ही कोई पत्थर उछाला गया और न ही कोई उनके पास पहुंचा तो उनकी जान को खतरा कैसे हो गया।

विज्ञापन


होशियारपुर में चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि अगर उनकी पुलिस ने कल फिरोजपुर में पीएम के काफिले के सामने सड़क पर धरना देने रहे किसानों पर बल प्रयोग किया होता तो यह बरगाड़ी जैसी एक और घटना हो जाती। उन्होंने कहा, तब बादल और हमारे बीच कोई अंतर नहीं रह जाता। जब समझा बुझा कर और आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को हटाया जा सकता है तो केंद्र हमसे बल प्रयोग की उम्मीद क्यों करता है। प्रदर्शनकारी पीएम से कम से कम एक किमी दूर थे और फिर वे उनके लिए खतरा कैसे पैदा कर सकते थे जैसा कि उन्होंने हमारे वित्त मंत्री मनप्रीत बादल से कहा था। 

चन्नी ने कहा कि जब तक वह पंजाब के सीएम हैं, शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर एक भी गोली नहीं चलाई जाएगी और कोई लाठी या बल प्रयोग नहीं किया जाएगा, बल्कि बातचीत से राजी किया जाएगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज भी मौसम खराब है लेकिन अच्छा जमावड़ा है लेकिन कल प्रधानमंत्री के लिए 70 हजार कुर्सी तो लगी थीं लेकिन केवल 700 लोग वहां पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चन्नी ने कहा, पंजाबियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए सदा अपनी जान कुर्बान की है और वह कभी पीएम के जीवन और सुरक्षा के लिए कोई खतरा पैदा नहीं कर सकते। वह यहां नई अनाज मंडी में 18 करोड़ रुपये के कई विकास कार्यों का शिलान्यास करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। 

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन को कोई खतरा नहीं है लेकिन भाजपा की रैली में लोगों की कम उपस्थिति के कारण ही उन्होंने बुधवार को अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया था। उन्होंने कहा कि राज्य के दौरे पर आए पीएम को जब खाली कुर्सियों का पता चला तो वह सुरक्षा खतरे का हवाला देते हुए राष्ट्रीय राजधानी वापस चले गए।

सीएम चन्नी ने कहा कि जिस बहाने से पीएम ने अपना दौरा रद्द किया, वह पंजाब को बदनाम करने और राज्य में लोकतंत्र की हत्या की एक बड़ी साजिश का हिस्सा है, जो पहले जम्मू-कश्मीर में किया गया था। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें 'पुराना झूठा' बताया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपने झूठे वादों से राज्य के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम चन्नी ने कहा कि पंजाब के लोग आप के भ्रामक प्रचार के झांसे में नहीं आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें