फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरोसिटी के जमीन मालिकों को मिलेंगे प्लॉट

Thu, 26 Nov 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली में काफी समय से अपने प्लॉटों का इंतजार कर रहे एयरोसिटी के सैकड़ों जमीन मालिकों को गमाडा ने बड़ी राहत दी है। गमाडा ने दिसंबर में उन किसानों को लैंड पूलिंग के तहत दिए जाने वाले प्लॉटों का नंबरिंग ड्रॉ से निकालने का फैसला किया है।
विज्ञापन


ड्रॉ तीन दिसंबर को सेक्टर-70 स्थित कम्युनिटी सेंटर में निकाला जाएगा। ड्रॉ की प्रक्रिया सुबह दस बजे शुरू होगी। वहीं, ड्रॉ की सारी प्रक्रिया पर कैमरे से नजर रखी जाएगी। इसके अलावा राज्य सरकार व गमाडा के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक गमाडा ने एयरोसिटी को बसाने के लिए जमीन एक्वायर करने की प्रक्रिया 2009 के आखिर में शुरू कर दी। इस दौरान किसानों को जमीन एक्वायर करने के बाद लैंड पूलिंग और नगद राशि दी गई थी। ऐसे में कई किसानों ने लैंड पूलिंग ऑप्शन चुना था।
विज्ञापन


जिन्हें गमाडा की तरफ से प्लॉटों के लेटर ऑफ इंटेंट जारी कर दिए गए थे। वहीं, अब गमाडा ने किसानों को प्लॉटों का नंबरिंग ड्रॉ निकालकर सौंपने की तैयारी की है। इसके लिए गमाडा की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। जिन लोगों को प्लॉट दिए जाने हैं, उनका रिकॉर्ड तैयार कर लिया गया है।

इसे पुडा में डिसप्ले कर दिया गया, साथ ही अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है। गमाडा अधिकारियों का कहना है कि ड्रॉ प्रक्रिया सौ वर्ग गज, 125 वर्ग गज, 150 वर्ग गज, 200 वर्ग गज, 250 वर्ग गज, 300 वर्ग गज, 400 वर्ग गज और पांच सौ वर्ग गज में निकाला जाएगा। ड्रॉ के बाद गमाडा की ओर से उन्हें पजेशन दिया जाएगा। इसके बाद अपने घरों का निर्माण कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें