फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंट्री लेवल एडमिशन, फॉर्म भरने से पहले ये टिप्स देखें

Wed, 25 Nov 2015 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूटी प्रशासन ने शहर के 80 से अधिक प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में एंट्री लेवल दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। एक दिसंबर से अभिभावक स्कूलों में आवेदन कर सकेंगे। लेकिन एडमिशन शेड्यूल जारी होते ही ट्राइसिटी के सैकड़ों अभिभावकों की दौड़ शुरू हो गई है।
विज्ञापन


अभिभावकों ने आवेदन प्रक्रिया के लिए जरूरी प्रमाण पत्र जुटाने शुरू कर दिए हैं। कई प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में ऐज क्राइटेरिया अलग होने से भी अभिभावकों की परेशानी बढ़ सकती है।

कान्वेंट स्कूल सिर्फ चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के रेजिडेंस प्रूफ वाले बच्चों का आवेदन ही स्वीकार करते हैं। ऐसे में कई अभिभावक रेजिडेंट प्रूफ बनाने के लिए चक्कर काटने लगे हैं।
विज्ञापन


पेरेंट्स के लिए फॉर्म भरने से पहले टिप्स
-आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले इंस्ट्रक्शंस अच्छी तरह पढ़ें।
-आवेदन फॉर्म जमा करने के लिए अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
-शहर के 4 कान्वेंट स्कूलों में सिर्फ लीगल साइज पेज पर ही आवेदन फॉर्म स्वीकार किए जाते हैं।
-आवेदन फॉर्म की एक फोटोकॉपी रिकॉर्ड के लिए अपने पास रखें।
-लकी ड्रॉ सिस्टम के कारण अभिभावक एक बच्चे के लिए कम से कम 3 से 4 स्कूलों में आवेदन करें।
-फॉर्म जमा करते समय सभी मूल प्रमाण पत्र दिखाने होंगे।
-आवेदन फॉर्म पर बच्चे की एक महीने से पुरानी फोटो नहीं होनी चाहिए।
-बच्चे और परिवार की फोटो पर तारीख लिखी होनी जरूरी है।  

ईडब्ल्यूएस के लिए एसडीएम से जारी प्रमाण पत्र अनिवार्य
यूटी प्रशासन ने सभी प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों को अगले सत्र में ईडबल्यूएस की 25 फीसदी सीटों पर दाखिले के सख्त निर्देश दिए हैं। ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में आवेदन करने के इच्छुक अभिभावकों को संबंधित एरिया के एसडीएम से इनकम सर्टिफिकेट बनवाना होगा। ईडब्ल्यूएस की सीटों पर बच्चों को निशुल्क पढ़ाई कराई जाती है।

कोट
सभी स्कूल आवेदन फॉर्म के लिए जरूरी प्रमाण पत्रों की जानकारी वेबसाइट पर जारी करेंगे। किसी भी अभिभावक को आवेदन भरने में कोई दिक्कत आए तो वह सेक्टर-19 डीईओ दफ्तर में संपर्क कर सकता है।
-विनय आर सूद, जिला शिक्षा अधिकारी चंडीगढ़

हम शिक्षा विभाग के कॉमन एडमिशन शेड्यूल को पूरी तरह फॉलो करेंगे। एडमिशन प्रोसेस के बारे में पूरी जानकारी वेबसाइट पर दी जाएगी। 30 नवंबर को जानकारी वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

-कविता दास, प्रिंसिपल सेंट जोन स्कूल-26
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें