फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस लाएगी लालू को, तिवारी करेंगे अकालियों का प्रचार

Tue, 01 Apr 2014 07:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब की आर्थिक राजधानी में रोजगार करने के लिए लाखों की संख्या में उत्तर प्रदेश एवं बिहार के श्रमिक रह रहे हैं। चुनावी माहौल में इस बड़े वोट बैंक पर सभी राजनीतिक दलों की निगाह है।
विज्ञापन


इनको अपने पक्ष में करने के लिए प्रचार के दौरान खास तौर पर तवज्जो दी जा रही है। इसके लिए राजनीतिक दलों ने बकायदा रणनीति तैयार की है।

कांग्रेस इन वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की रैली करने की योजना बना रही है। जबकि भाजपा भी पूर्वांचलियों के चहेते भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी को प्रचार में लगाना चाहती है।

लेकिन इस संबंध में अभी उनके कार्यक्रम तय नहीं हो पाए हैं। उधर पूर्वांचल समाज अपनी अनदेखी के कारण राजनीतिक दलों से नाराज चल रहा है।

चार लाख से अधिक वोटर पर नजर
काबिलेजिक्र है कि औद्योगिक शहर में करीब 11 लाख लोग उत्तर प्रदेश और बिहार से आकर यहां बस गए हैं। इनमें से चार लाख से अधिक वोटर हैं।

कांग्रेस के उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू, शिरोमणि अकाली दल एवं भाजपा के उम्मीदवार मनप्रीत सिंह अयाली के अलावा आजाद उम्मीदवार सिमरजीत सिंह बैंस की भी इस वोट बैंक में सेंधमारी के लिए कसरतें कर रहे हैं।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार एचएस फुल्का ने तो बकायदा सोमवार को शेरपुर चौक में रैली करके अपने इरादे भी साफ कर दिए।

लालू और तिवारी लुभाएंगे
लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल यूपीए सरकार में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी है। इसलिए कांग्रेस को इस वोट बैंक को अपने पाले में करने के लिए लालू से बेहतर कोई नेता नजर नहीं आ  रहा है।

इसी के चलते आने वाले दिनों में लालू रवनीत बिट्टू के हक में रैली कर सकते हैं। यह रैली 15 अप्रैल के बाद ही हो सकती है। उधर भोजपुरी कलाकार एवं गायक मनोज तिवारी भाजपा के टिकट पर दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं।

दिल्ली में दस अप्रैल को मतदान हो जाएगा। इसके बाद तिवारी पार्टी के लिए प्रचार शुरू करेंगे। इसी कार्यक्रम के तहत वह लुधियाना में भी पार्टी के हक में वोट मांग सकते हैं। लेकिन अभी तक कोई तारिख तय नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें