फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीटीयू बसों में लेडी कंडक्टर

Fri, 29 Aug 2014 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब सीटीयू की बसों में लेडी कंडक्टर भी टिकट काटती नजर आएंगी। शहर में पहली बार लेडी कंडक्टरों की भर्ती हुई है। चार लड़कियों ने बुधवार को सीटीयू ज्वाइन कर लिया। इन्हें फिलहाल पुराने कंडक्टरों के साथ अलग-अलग रूट्स पर ट्रेनिंग के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


इस दौरान उन्हें टिकट काटने के तरीके और किराया आदि बताया जा रहा है। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की ओर से शुक्रवार को इंट्रेक्शन प्रोग्राम रखा गया है। डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट नई भर्ती के सभी कंडक्टरों को संबोधित करेंगे।

ट्रांसपोर्ट सेक्रेट्री भावना गर्ग और सीटीयू के जनरल मैनेजर भी मौजूद होंगे। इसके बाद इन्हें अलग-अलग रूट्स पर अकेले भेजा जाएगा। अभी महिला कंडक्टरों को सेक्टर-43 बस अड्डे से पीजीआई और आईटी पार्क के रूट पर ट्रेनिंग के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

25 नए कंडक्टरों ने किया ज्वाइन

सीटीयू में 246 कंडक्टरों की भर्ती की जानी है। इनमें 72 महिलाएं हैं। बुधवार को 25 नए कंडक्टरों ने ज्वाइन किया है जिनमें 4 लेडीज हैं। लेडीज कंडक्टर पोस्ट के लिए अभी मनप्रीत कौर, संदीप कौर, सोनिया और पिंकी रानी ने ज्वाइन किया है। इनमें दो पंजाब से हैं जबकि एक हरियाणा और एक हिमाचल से है। इन सभी को सीटीयू के डिपो नंबर-4 में अपॉइंट किया गया है।

अभी 25 नए कंडक्टरों ने ज्वाइन किया है। इनमें से 4 महिलाएं भी हैं। इन सभी को पुराने कंडक्टरों के साथ ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग के बाद इन्हें भी अलग-अलग रूट्स पर भेजा जाएगा।
टीपीएस फुलका, डायरेक्टर, सीटीयू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें