फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी में कुरुक्षेत्र व सोनीपत का फाइनल मुकाबला आज

Thu, 21 Aug 2014 11:45 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद में मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम में चल रहे प्री नेहरू महिला हाकी टूर्नामेंट में कुरुक्षेत्र व सोनीपत की टीमों ने फाइनल में स्थान बना लिया है।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबला शुक्रवार को होगा। गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में सोनीपत ने गुड़गांव को 4-0 और कुरुक्षेत्र ने फतेहाबाद को 3-0 से शिकस्त दी।

इस टूर्नामेंट में 13 टीमों ने हिस्सा लिया। जिनमें यमुनानगर, सिरसा, भिवानी, जींद, रोहतक, हिसार, करनाल, पानीपत, झज्जर भी शामिल थी।

रेफरी की भूमिका रामफल और गुरबाज ने बखूबी निभाई। कोच बलदेव सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों के पास खेलने के लिए न तो हॉकी है और न ही गेंद। ऐसे में इन टूर्नामेंट के आयोजन का कोई औचित्य नहीं बनता।
विज्ञापन


अवसर पर सुरेंद्र वधवा, नरेश शर्मा, अशोक शर्मा, बुटा सिंह व मौंटी सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। कुरुक्षेत्र की टीम को खिताब की प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें