फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की समस्याओं का समाधान मिलेगा आज यहां

Fri, 20 Dec 2013 08:52 AM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अमर उजाला आज सेक्टर-46 स्थित कुंदन इंटरनेशनल स्कूल में खास पैरेंटिंग सेमिनार का आयोजन करने जा रहा है।
विज्ञापन


ट्राइसिटी के अभिभावक इस खास सेमिनार का हिस्सा बन सकते हैं। सेमिनार में एंट्री निशुल्क होगी और अभिभावकों के लिए कुछ खास सरप्राइज गिफ्ट भी दिए जाएंगे।

सेमिनार दोपहर 12 से 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। बिरला सनलाइफ इंश्योरेंस के सहयोग से आयोजित किए जाने वाले सेमिनार में हेल्थ, काउंसिलिंग और बच्चों की पढ़ाई के लिए वित्तीय प्रबंधन की जानकारी के लिए भी विशेषज्ञ पहुंचेंगे।

कुंदन इंटरनेशनल स्कूल प्रिंसिपल एंजिलिना भगत ने कहा कि अभिभावक कई दिन से सेमिनार को लेकर जानकारी ले रहे हैं।

सेमिनार में डीसी मॉडल स्कूल डायरेक्टर भरत भूषण गुप्ता, डायटिशियन डॉ. नम्रता सेठी, साइकोलॉजिस्ट डॉ. नरेंद्र सिंह, हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. सरबजोत कौर और बिरला सनलाइफ इंश्योरेंस के अजय भट्ट अभिभावकों की विभिन्न मुद्दों पर काउंसिलिंग करेंगे।
विज्ञापन


सेमिनार में एंट्री के लिए सिर्फ एक फोन काल
पैरेंटिंग सेमिनार में वैसे तो एंट्री बिल्कुल मुफ्त रखी गई है। लेकिन अभिभावक शुक्रवार सुबह 10 बजे तक भी हेल्पलाइन नंबर 9803079803 या 8054009803 पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन


सेमिनार से संबंधित अन्य जानकारी भी हेल्पलाइन पर ली जा सकती है। 21 दिसंबर को पैरेंटिंग सेमिनार सेक्टर-69 मोहाली स्थित गून इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किया जाएगा। इस सेमिनार के लिए भी फोन पर रजिस्ट्रेशन कराई जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें