फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajyasabha election: पंवार को भाजपा में जीतोड़ मेहनत का मिला इनाम, बूथ, चौपाल स्तर पर किया काम

Wed, 01 Jun 2022 01:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने एससी मोर्चा अध्यक्ष होने के नाते बूथ, चौपाल स्तर पर काम किया। धनखड़ ने उन्हें राज्यसभा टिकट की सूचना दी। शुरू में उन्हें इसका विश्वास नहीं हुआ।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा से राज्यसभा प्रत्याशी बनाए गए पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार को भाजपा में जीतोड़ मेहनत का इनाम मिला है। 2019 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद पार्टी ने उन पर भरोसा जताया और एससी मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। पंवार भी पीछे नहीं हटे और हर हलके में पूरी ताकत झोंक दी। बूथ से लेकर चौपाल तक अपने समाज के लोगों से मिले और भाजपा के साथ जोड़ने का काम किया।

विज्ञापन


बीती रविवार शाम को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने पंवार को शाम पौने सात बजे राज्यसभा टिकट मिलने की सूचना दी। धनखड़ ने फोन पर कहा कि राज्यसभा मुबारक हो। पंवार ने समझा कि धनखड़ को टिकट मिला है, इसलिए उन्होंने बधाई दे डाली। धनखड़ ने इस पर कहा कि पंवार साहब पार्टी ने आपको उम्मीदवार बनाया है। पहले तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ, टिकट मिल गया है। धनखड़ ने उनकी मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी बात करवाई। 

कृष्ण लाल ने कहा कि यह भाजपा में ही संभव है। 2014 के चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा का दामन थामा था। पार्टी ने उन्हें टिकट दी, वह जीते और परिवहन एवं जेल मंत्री बना दिया। 2019 में हारे तो संगठन में अहम जिम्मा मिला। उन्होंने बरौदा व ऐलनाबाद उपचुनाव में जमीनी स्तर पर काफी मेहनत की।
विज्ञापन


जिसकी बदौलत अधिकांश एससी बूथ जीते। किसान आंदोलन के कारण ऐलनाबाद के 22 गांवों में प्रवेश बंद था। उन्होंने टीम के साथ गांव-गांव, बूथ-बूथ जाकर एससी समाज में काम किया। वह राज्यसभा उम्मीदवार बनाने के लिए आलाकमान का धन्यवाद करते हैं। निर्वाचित होने पर प्रदेश के हर मुद्दे को जोरशोर से संसद के ऊपरी सदन में उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें