फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिश-3 के मालामाल थ्री डेज

Tue, 05 Nov 2013 01:42 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋतिक रोशन, काल बने विवेक ओबराय, प्रियंका की अदाएं और कंगना के मस्त अभिनय ने क्रिश थ्री को सुपरहिट बना दिया। दीपावली के मौके पर रिलीज हुई क्रिश-3 ने सिटी ब्यूटीफुल में तीन दिन में 65 लाख रुपये की कमाई कर डाली। बच्चें हो या बड़े...सभी को यह फिल्म जबरदस्त भा रही है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में क्रिश-3 के 165 शो चल रहे हैं। फन रिपब्लिक, एलांते के पीवीआर सिनेमा, बिग सिनेमा, वेव और सेंट्रा माल में क्रिश-थ्री के लिए सबसे ज्यादा भीड़ रही है। इस फिल्म को देखने के लिए बच्चे सबसे ज्यादा उतावले हैं। मुक्ता आर्ट के प्रतिनिधि राज जुनेजा ने कहा कि पहले दिन फिल्म ने बीस लाख, दूसरे दिन 15 और तीसरे दिन 32 लाख रुपये की कमाई की।

राज जुनेजा ने बताया कि क्रिश-3 ने सोमवार को रिकार्ड बिजनेस कर डाला। चंडीगढ़ में अब तक एक दिन में किसी भी फिल्म ने तीस लाख का आंकड़ा पार नहीं किया है। क्रिश-3 ने सोमवार को तीस लाख रुपये से ज्यादा की कमाई की।
विज्ञापन

 
क्रिश-3 से लौटा सिंगल थियेटर
क्रिश-3 ने चंडीगढ़ में सिंगल सिनेमा का दौर फिर से लौटा दिया। चंडीगढ़ सेक्टर-22 में इस फिल्म के लिए पब्लिक में टिकट लेने के लिए होड़ लगी रही। सेक्टर-17 के नीलम थियेटर और पंचकूला के केसी थियेटर में इस फिल्म के सभी शो हाउसफुल रहे।

सत्या-2 और पंजाबी मूवी होंगी रिलीज
अब नई रिलीज में सत्या-2 और पंजाबी मूवी रिलीज होगी। सत्या-2 रामगोपाल वर्मा की फिल्म है। यह क्लासिकल मूवी होगी जिसको सिटी के लोग पसंद करेंगे। ये दोनों ही फिल्में अगले सप्ताह रिलीज होंगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें