फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेली कॉलेज ने जीता आईपीएससी टूर्नामेंट

Tue, 05 Nov 2013 01:37 AM IST
अमर उजाला मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरकेपुरम, नई दिल्ली को हरा कर डेली कॉलेज इंदौर ने आईपीएससी टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया। डेली कॉलेज ने बीस ओवर में आठ विकेट पर 118 रन बनाए। जवाब में दिल्ली पब्लिक की टीम 19.3 ओवर में 107 रनों पर सिमट गई।
विज्ञापन


इसी के साथ वाईपीएस में चल रहा इंडियन पब्लिक स्कूल कांफ्रेंस अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न हो गया। डीपीएस आरकेपुरम के संकल्प श्रीवास्तव बेस्ट प्लेयर बने। जबकि, डेली कॉलेज के विशाल चौहान को बेस्ट बैट्समैन और वाईपीएस मोहाली के पार्थ कोहली को बेस्ट बॉलर का खिताब दिया गया।

तीसरे स्थान के लिए वाईपीएस मोहाली और डीपीएस मथुरा रोड दिल्ली के बीच भिड़ंत हुई। वाईपीएस ने चार विकेट पर 142 रन बनाए। इसके बाद डीपीएस को 139 रनों पर समेट कर तीसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले सेमीफाइनल में डेली कॉलेज ने वाईपीएस मोहाली को हराया।
विज्ञापन


जबकि, डीपीएस आरके पुरम ने डीपीएस मथुरा रोड को शिकस्त दी। मॉडर्न स्कूल दिल्ली, मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स, सैनिक स्कूल कपूरथला और मेयो कॉलेज अजमेर की टीमें क्वार्टर फाइनल में हार कर बाहर हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें