चंडीगढ़। सेक्टर-37 में करोड़ों की कोठी कब्जाने के मामले में सुनवाई के दौरान एक भी गवाह पेश नहीं हुआ। मंगलवार को गवाह प्रॉपर्टी डीलर व्यास चावला का क्रॉस एग्जामिनेशन होना था और गवाह पीके दास की गवाही होनी थी। पिछली सुनवाई में जिरह के दौरान गवाह व्यास चावला के बयानों में फर्क मिला था। सुनवाई के दौरान गवाहों में न आने पर अदालत ने सुनवाई को अगली तारीख के लिए टाल दिया। अगली सुनवाई 25 मई को होगी।
बता दें कि जिला अदालत में इस मामले की सुनवाई को एक साल पूरा होने को है। पुलिस ने कुछ संवेदनशील गवाहों की सूची अदालत को सौंपी थी। इसमें कोठी मालिक की गवाही भी होनी थी लेकिन एक साल में अब तक कोठी के मालिक राहुल मेहता की गवाही नहीं हो सकी है। बता दें कि राहुल मेहता की गवाही इस मामले में अहम भूमिका निभा सकती है।