पिछले एक हफ्ते से अटके मानसून में वीरवार को तेजी देखने को मिली। एक ही झटके में यह झारखंड से सीधे पूर्वी उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में प्रवेश कर गया है।
सात दिन से मानसून झारखंड और आंध्र प्रदेश के पास अटका हुआ था। चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक इस बार 29 जून तक सिटी ब्यूटीफुल में मानसून आने की संभावना है।
अगर इसकी रफ्तार तेज रही तो यह पहले भी आ सकता है। वहीं 25 जून तक बादल आते रहेंगे। बारिश की भी लगातार संभावना है। दिन भर बादल छाने से रात के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
वीरवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री जबकि बुधवार रात का तापमान 30 डिग्री नोट किया गया। वीरवार को दिन और शाम को बादल छाए रहे।