फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Election 2022: 15.12 करोड़ के मालिक हैं प्रकाश सिंह बादल, पांच साल में पूर्व सीएम पर चढ़ा 2.75 करोड़ का कर्ज

Tue, 01 Feb 2022 01:27 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सोमवार को लंबी विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। वह 94 साल की उम्र में चुनाव मैदान में हैं। 
विज्ञापन
प्रकाश सिंह बादल - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पिछले पांच वर्षों में 2.75 करोड़ रुपये के कर्जदार हो गए हैं। बादल के पास 2017 के चुनाव में करीब 14.50 करोड़ की कुल चल-अचल संपत्ति थी। इसमें करीब 5.46 करोड़ की चल व 9.39 करोड़ अचल संपत्ति थी। नामाकंन पत्र के साथ दायर हलफनामे के अनुसार इस बार उनके पास कुल 15.12 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। 

विज्ञापन


मगर इस बार उन पर करीब 2.75 करोड़ का कर्ज भी है। प्रकाश सिंह बादल के पास इस समय 2.49 लाख रुपये कैश है। 13977294 रुपये विभिन्न बैंकों में जमा हैं। इसके अलावा 63438077 रुपये के उनके पास बांड, शेयर व म्यूचुअल फंड हैं। यही नहीं 3.89 लाख का एक ट्रैक्टर है। बादल के पास कोई गाड़ी नहीं है। उनके पास छह लाख का सोना है। 

5405318 रुपये की उनके पास चल संपत्ति है। इस तरह 84059199 रुपये की उनके पास कुल चल संपत्ति है। बादल के पास गांव बादल में 120 कनाल, चक्क 14 एडीएस (राजस्थान) में 0.127 हेक्टेयर, राणिया में 21 कनाल 9 मरला और बालासर में 213 कनाल 15 मरला कृषि योग्य जमीन है। 
विज्ञापन


गैर-कृषि में राणियां में 5 कनाल 7 मरले, बालासर में 9 कनाल के अलावा चक्क-14 एसडीएस तथा बादल गांव में भी जमीन है। अब उनके पास व्यावसायिक कोई जगह नहीं है। जबकि पिछले चुनाव में मंडी किल्लियांवाली में एक बिल्डिंग थी। बादल की 2017 के मुकाबले में जमीन भी कम हुई है। गांव बादल में स्थित घर उनके नाम पर ही है। इस समय पूर्व मुख्यमंत्री बादल के नाम पर कुल 67120319 रुपये की अचल संपत्ति है। चल और अचल मिलाकर कुल 151179518 रुपये बन जाती है। बता दें कि सन 2012 के मुकाबले 2017 में बादल की संपत्ति दोगुना बढ़ी थी।

आजाद प्रत्याशी संदीप सूर्या ने दाखिल किया नामांकन
आजाद प्रत्याशी संदीप सूर्या ने सोमवार को मिनी सचिवालय में एसडीएम कम रिटर्निंग अफसर स्वर्णजीत कौर के पास अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। संदीप सूर्या ने कहा कि ताइक्वांडो बोर्ड ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते वे खेलों को प्रमोट करते आए हैं। पहले उन्होंने खेलों में विकास किया अब राजनीति के क्षेत्र की बारी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें