फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बस एक क्लिक करें और जानें केस का स्टेटस

Tue, 07 Jul 2015 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एस्टेट ऑफिस में केस का पता करने के लिए अब बाबुओं के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब क्लिक करते ही अपने केस का पूरा स्टेटस जान सकेंगे। लंच के बाद आना, कल आना, अभी रुकिये जैसी बातों से लोगों को निजात मिल गई है।
विज्ञापन


डिजिटल इंडिया वीक के तहत एडवाइजर विजय कुमार देव ने एस्टेट ऑफिस के ई-कियोस्क का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद एडवाइजर ने कहा कि बहुत से लोगों को कई बार सिर्फ केस की डेट ही पता करनी होती है। इसके लिए ही वह चक्कर लगाते रह जाते हैं। अब इस बेमतलब की कसरत से निजात मिल जाएगी।

कियोस्क मशीन पर केस नंबर डालते ही उसका स्टेटस पता चल जाएगा। देव ने कहा कि भारत सरकार के डिजिटल इंडिया कैंपेन के तहत अधिक सुविधाओं को स्मार्ट तरीके से लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे पहले एस्टेट ऑफिस एक जुलाई से एसएमएस पर फाइल का स्टेटस पता करने की सेवा शुरू कर चुका है।
विज्ञापन


देव ने कहा कि एक जून के बाद फाइलों का स्टेट्स अभी एसएमएस और कियोस्क पर मिल सकेगा। बहुत तेजी से बाकी फाइलों को भी स्कैन कर डिजिटल फोर्म में बदला जा रहा है। 2 अक्तूबर तक सभी 70 हजार से अधिक फाइलों को डिजिटल कर लिया जाएगा। उसके बाद सभी का स्टेटस मोबाइल पर ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें