फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, चंडीगढ़ कांग्रेस में क्यों हुई बगावत?

Mon, 27 Jan 2014 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले प्रत्याशी को लेकर चंडीगढ़ कांग्रेस में खुल कर बगावत शुरू हो गई है।
विज्ञापन


आल इंडिया कांग्रेस के महासचिव और चंडीगढ़ के इंचार्ज शकील अहमद से मिलकर कांग्रेस के कुछ नेताओं ने स्थानीय सांसद पवन कुमार बंसल को चंडीगढ़ से लोकसभा का टिकट दिए जाने का विरोध किया।
विज्ञापन


इसका असर यह रहा कि चंडीगढ़ टैरिटोरियल कांग्रेस इलेक्शन कमेटी ने 29 जनवरी को शाम चार बजे तक चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मंगवा लिए हैं। इससे बंसल के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
विज्ञापन


बंसल के खिलाफ बगावत करने वाले जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की खुद टिकट के लिए दावेदार होंगे।

पहले सिर्फ बंसल का नाम ही भेजने का फैसला लिया था : बहल
जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की की लक्की की आपत्ति से पहले हमने सिर्फ पवन कुमार बंसल का नाम ही भेजने का फैसला ले लिया था।
-बीबी बहल, अध्यक्ष, चंडीगढ़ कांग्रेस टेरीटोरियल कमेटी

युवाओं के लिए रास्ता खाली करें बंसल : लक्की
हम पवन कुमार बंसल के खिलाफ नहीं हैं। मेरा मानना है कि देश को युवाओं की जरूरत है। मैं खुद आवेदन करूंगा और कई और भी युवाओं को मौका मिलेगा।
-हरमोहिंदर सिंह लक्की, चंडीगढ़ के जिला कांग्रेस (शहरी) अध्यक्ष
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें