नया स्टाइलिश एक्सटीरियर, रेइनडीयर, हेडलैंप, एलईडी आप्टिकल गाइड टेल लैंप के साथ आकर्षक बनाने की ढेर सारी खूबियां।
यह है फीएट ग्रुप आटोमोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एफजीएआईपीएल) की प्रीमियम हैचबैक नई पुंटो ईवो का नया रूप। इसमें आपकी बैक सीट पर भी आपको एसी का आनंद मिल सकेगी।
जरा सा बटन टच करते ही इस कार की सारी विंडो नीचे हो जाएंगी। सिक्योरिटी के लिए कार में ड्यूल स्टेज ड्राइवर साइड एयरबैग भी मौजूद हैं। नई पुंटो इवो की लांचिंग चंडीगढ़ के होटल ताज में सोमवार को की गई।
फिएट क्रिसलर इंडिया आपरेशंस के अध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर नागेश बसावनहल्ली ने बताया कि पुंटो ईवो उपभोक्ताओं की पसंद को देखते हुए डिजाइन की गई है। इसमें ज्यादा ड्राईव डायनेमिक्स हैं और सीटें आरामदेह हैं।
नया एक्सटीरियर
बाहरी मिरर में ब्लिंकर्स, प्रीमियम क्रोम एमबेलिशमेंट और 16 इंच के एलाय
इंटीरियर
हारमोनियस इंटीरियर, साफ्ट टच डैश बोर्ड, परिवेश की रोशनी, पियानों फिनिश सेंट्रल कंसोल स्पोर्टी डायल।
सुविधाएं
पुंटो ईवो में डोर ट्रिम में बोतल रखने, बैक एसी वेंट के सामने फोल्ड करने (मोड़ने) योग्य कप/बाटल होल्डर, ग्लव बाक्स, फ्रंट डैश में टंबल फोल्ड रियर सीट और क्लोजेबल यूनिट, रिडिजाइन सीट कुशन, आटोमेटिक क्लाइमट कंट्रोल, रीयर एसी वेंट, डेड पेडस्टल फुट रेस्ट।
सिक्योरिटी
पुंटो ईवो में ड्राइवर की तरफ दो स्टेज के एयरबैग, डबल क्रैंक प्रीवेंशन सिस्टम, मेटल रीइंफोर्स्ड रीयर सीट बैक, स्मार्ट फ्रंट और रीयर वाइपर।
पुन्टो ईवो की चंडीगढ़ में कीमत
पेट्रोल
एक्टिव 1.2 ली पेट्रोल-------------4,61,424
डायनमिक 1.2 ली पेट्रोल----------5,18,389
इमोशन 1.4 ली पेट्रोल-------------6,74,450
डीजल
एक्टिव 1.3 ली डीजल-----------5,33,790
डायनमिक 1.3 ली डीजल---------6,29,426
इमोशन 1.3 एल डीजल-----------6,91,741
स्पोर्ट 1.3 ली 89 पीएस डीजल-----7,29,384