फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Andolan News: माझा का वो किसान नेता जिसके कहने पर दिल्ली कूच करने को तैयार हुए हजारों अन्नदाता

Tue, 13 Feb 2024 12:41 PM IST
निवेदिता वर्मा डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़

सार

Farmers Protest Punjab: किसान मजदूर संघर्ष कमेटी का कार्यक्षेत्र अमृतसर है हालांकि बाकी कई जिलों के किसान इनके साथ जुड़े हैं। ये संगठन 13 साल पुराना है और पिछले किसान आंदोलन में भी सक्रिय रहा था। 
विज्ञापन
सरवन सिंह पंधेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Farmers Protest News: पंजाब से हजारों किसान आज दिल्ली कूच कर रहे हैं। किसान केंद्र सरकार की तरफ से मांगों को पूरा न किए जाने से नाराज हैं। इस पूरे आंदोलन के अगुवा के तौर पर एक किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का नाम आगे चल रहा है। 
विज्ञापन




पंधेर पंजाब के अमृतसर के हैं। वे माझा के किसान संगठन किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव हैं। किसान संघर्ष कमेटी से अलग होकर सतनाम सिंह पन्नू ने 2007 में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी का गठन किया था। पंधेर इसी संगठन का बड़ा चेहरा हैं। 

13 साल पुरानी किसान मजदूर संघर्ष कमेटी का कार्यक्षेत्र अमृतसर है हालांकि पंजाब के सात-आठ जिलों के किसान और खेत मजदूर इनके साथ जुड़े हैं। वैसे ये संगठन भी किसानों के हकों की बात करता है लेकिन आमतौर पर ये बाकी संगठनों से अलग चलने की कोशिश करता है। इससे पहले वे भाकियू उगराहां के साथ थे। 
विज्ञापन




सरवन सिंह का गांव अमृतसर जिले का पंधेर है। जानकारी के अनुसार, वह दसवीं तक पढ़े हैं। वे अपनी बात को मजबूती से रखते हैं और अपने छात्र जीवन से ही आंदोलनों में शामिल रहे हैं। लगभग 45 साल के सरवन सिंह पंधेर हमेशा से किसान हितों के लिए मुखर रहे हैं। वे अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी रह चुके हैं। पंधेर के पास करीब सवा दो एकड़ जमीन है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें