फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसी चुनाव: यहां जानिए कब है चुनाव, नामांकन की तारीख और मतों की गणना?

Wed, 16 Nov 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
निगम चुनाव के लिए बिगुल बजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निगम चुनाव के लिए बिगुल बज गया है। 18 दिसंबर को चुनाव होंगे। इसकी घोषणा चुनाव आयुक्त राकेश मेहता ने मंगलवार को यूटी गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान की। इसके साथ ही चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है।
विज्ञापन


चुनाव आयुक्त ने पूरा शेडयूल भी जारी कर दिया है, जिसके अनुसार 22 नवंबर (अगले मंगलवार) से नामांकन शुरू हो जाएंगे। जबकि मतों की गिनती की 20 दिसंबर तय की गई है। 18 दिसंबर को सुबह 8 से लेकर शाम 5 बजे तक मतदान होगा। राकेश मेहता का कहना है कि 22 से लेकर 29 नवंबर तक नामांकन दाखिल किया जाएगा, लेकिन इस दौरान छुट्टी में यह सुविधा प्राप्त नहीं है। उन्होंने बताया कि अब 20 दिसंबर तक किसी भी कर्मचारी का कोई तबादला भी नहीं हो सकता है।

17 दिसंबर तक प्रचार
17 दिसंबर 5 बजे तक उम्मीदवार और राजनीतिक दल प्रचार कर सकते हैं, जबकि नामांकन की प्रक्रिया के शुरू होने से पहले तक नए वोट बन सकते हैं। राकेश मेहता ने बताया कि पोस्टर और बैनर लगाने पर ऑन द स्पॉट हटाने के लिए विशेष स्क्वायड भी गठित कर दी गई है। चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण अब कोई भी नया काम और उद्घाटन नहीं हो पाएगा। इस बार सार्वजनिक स्थल और इमारतों पर बैनर और पोस्टर लगाने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना और छह माह की सजा का प्रावधान रखा गया है। प्रचार के लिए हर जानकारी और उसकी मंजूरी पुलिस से लेनी जरूरी है।
विज्ञापन

यह है शेड्यूल

निगम चुनाव के लिए बिगुल बजा
यह है शेड्यूल

तारीख                    ----     दिन
नामांकन                  ----       22 नवंबर
नामांकन की अंतिम तारीख     ---        29 नवंबर
नामांकन की छंटनी         -----            30 नवंबर
नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख   ---      3 दिसंबर
मतदान                  ---       18 दिसंबर
मतों की गिनती के बाद परिणाम की घोषणा     ----   20 दिसंबर

कितने वोटर
कुल मत             ---       5071190
पुरुष                 -----       270358
महिलाएं             ----       237819
थर्ड जेंडर              -----      13
कुल पोलिंग बूथ        ----        460

दावेदारों का प्रचार और उम्मीदवारों पर मंथन शुरू

Municipal Corporation office Chandigarh - फोटो : File Photo
दावेदारों का प्रचार और उम्मीदवारों पर मंथन शुरू
चुनाव की घोषणा होने के साथ ही 26 वार्डों में चुनाव लड़ने के लिए राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। कांग्रेस पार्टी में संभावित उम्मीदवारों पर अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल से बैठक की, जबकि भाजपा और बसपा में भी मंथन शुरू हो गया है। यहां तक कि दावेदारों ने भी अपने एरिया में लोगों से संपर्क करके अपना प्रचार भी शुरू कर दिया है।

तीन लाख 75 हजार रुपये खर्च सीमा
इस बार चुनाव आयोग ने प्रचार के समय खर्च सीमा बढ़ा दी है। डेढ़ लाख की जगह अब उम्मीदवार तीन लाख 75 हजार रुपये खर्च कर सकता है, जबकि राजनीतिक दलों के लिए खर्चा करने की कोई सीमा तय नहीं है।

सोशल मीडिया पर प्रचार की पाबंदी नहीं
चुनाव में प्रचार के लिए आयोग ने तीन गाडियां रखने की मंजूरी दी है, जिन पर तीन झंडे लगाए जा सकते हैं। जबकि चुनाव आयुक्त राकेश मेहता ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रचार पर कोई पाबंदी नहीं है। इस पर आयोग कंट्रोल भी नहीं कर सकता है। पोलिंग के दिन उम्मीदवार बूथ के 80 मीटर तक ही टेंट लगा सकता है। यहां तक सत्ताधारी नेता कोई आफिशयल कार का प्रयोग नहीं कर सकता। सांसद और मंत्री कोई वित्तीय वादा नहीं कर सकता। कोई नई स्कीम की घोषणा नहीं कर सकता।
विज्ञापन

नामांकन के साथ ब्लैक एंड व्हाइट फोटो

नगर निगम, चंडीगढ़ - फोटो : demo pics
नामांकन के साथ ब्लैक एंड व्हाइट फोटो
इस बार हर ईवीएम पर उम्मीदवार के साथ उसकी फोटो भी लगेगी। इसलिए नामांकन के साथ हर उम्मीदवार को दो ब्लैक एंड व्हाइट फोटो भी देनी होगी। ऐसा न करने वालों की तस्वीर मशीन पर प्रिंट नहीं होगी। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार के लिए नामांकन के समय छह हजार रुपये और एससी उम्मीदवार को तीन हजार रुपये की फीस जमा करवानी होगी। उम्मीदवार द्वारा किए गए खर्च की जानकारी परिणाम आने के बाद 15 दिन के भीतर रिटर्निंग अधिकारी को देनी होगी।

यहां पर करें फोन
चुनाव आयोग के अनुसार अगर किसी कोई शिकायत, सुझाव और जानकारी लेनी है तो कोई भी निवासी इलेक्शन कमिश्नर के कार्यालय में फोन नंबर 5025108 और 5003206 पर संपर्क कर सकता है। इसके साथ ही रिटर्निंग अधिकारी को भी मिलकर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।

पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। 20 नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आ रहे हैं। इसके बाद उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। पार्टी में उम्मीदवारों को तय करने में कोई विवाद नहीं है। चुनाव में पार्टी 18 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। भाजपा द्वारा किए गए कामों को जनता के बीच लेकर जाया जाएगा।
संजय टंडन, भाजपा अध्यक्ष 

एक साल ही भाजपा को मेयर बनाने का मौका मिला। इस एक साल में शहरवासी परेशान हो गए हैं। लोग कांग्रेस कार्यकाल को ही याद कर रहे हैं। पार्टी 20 सीट पर जीत दर्ज करने जा रही है। नामांकन से पहले सभी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। हर वार्ड में मजबूत उम्मीदवार मैदान में उतारे जाएंगे।
प्रदीप छाबड़ा, कांग्रेस अध्यक्ष 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें