फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगरूर लोकसभा उपचुनाव: आम नहीं, खास हैं आप प्रत्याशी गुरमेल सिंह, जानें- कितनी है इनके पास संपत्ति

Sun, 05 Jun 2022 09:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)

सार

2013 में गुरमेल सिंह ने आदमी पार्टी का दामन थामा था। 2015 में पार्टी ने उन्हें भवानीगढ़ सर्कल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी और वर्ष 2018 के अंत में वह पंचायती चुनाव जीतकर गांव के सरपंच बने।
विज्ञापन
सरपंच गुरमेल सिंह। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने संगरूर लोकसभा उपचुनाव में सरपंच गुरमेल सिंह को मैदान में उतारा है। पार्टी उन्हें आम आदमी बता रही है जबकि वह एक करोड़ से अधिक संपत्ति के मालिक हैं। इसका खुलासा गुरमेल सिंह घराचों के दाखिल नामांकन पत्र से हुआ। गुरमेल सिंह ने अपने नामांकन पत्र में दिखाया है कि वह 40 कनाल खेती योग्य जमीन के मालिक हैं। इसकी बाजार में कीमत करीब एक करोड़ 10 लाख रुपये हैं। 

विज्ञापन


वहीं उनके गांव की चांद पत्ती में स्थित 9075 वर्ग फुट के आवास की कीमत करीब 12.60 लाख रुपये बताई गई है। ऐसे में गुरमेल सिंह एक करोड़ 22 लाख 60 हजार रुपये की संपति के मालिक हैं। अगर गुरमेल सिंह की चल संपति की बात करें तो उनके पास 70 हजार रुपये की ही नकदी है। पत्नी के पास 30 हजार रुपये की नकदी है। 

उनके पास आई-20 कार और एक स्कूटी है। अगर सोने व आभूषणों की बात करें तो गुरमेल सिंह के पास 55 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत करीब 2.60 लाख रुपये बनती है। वहीं उनकी पत्नी हरदीप कौर के पास 100 ग्राम सोने के आभूषण हैं, जिनकी कीमत करीब 4.73 लाख रुपये हैं। गुरमेल के पास नौ लाख 16 हजार 605 रुपये की चल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के पास 5 लाख 22 हजार 788 रुपये की चल संपत्ति है। 
विज्ञापन


राजनीति व कृषि उनकी आय का मुख्य साधन हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के बेहद करीबी माने जाने वाले गुरमेल सिंह करीब सवा करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। उन पर पांच लाख 20 हजार रुपये की देनदारी भी है। बता दें कि 38 वर्षीय एमबीए पास गुरमेल सिंह राजनीति में उतरने से पहले अध्यापक व ट्यूशन के तौर पर बच्चों को पढ़ाने की सेवा भी निभा चुके हैं। 2013 में उन्होंने आदमी पार्टी का दामन थामा था। 2015 में पार्टी ने उन्हें भवानीगढ़ सर्कल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी और वर्ष 2018 के अंत में वह पंचायती चुनाव जीतकर गांव के सरपंच बने।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें