पूर्व पार्षद कुलजीत बेदी ने कजौली वाटरवर्क्स से बिछाई जा रही पांचवें और छठे फेज की लाइन का काम तेज करने की मांग की है।
उन्होंने इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर और गमाडा सीए को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि लंबी अदालती लड़ाई के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर इस लाइन का काम शुरू हुआ था।
उन्होंने कहा कुछ अधिकारियों की लापरवाही के चलते काम की रफ्तार सुस्त है। उन्होंने मांग की कि काम को तेजी से पूरा किया जाए। ताकि, आने वाली गर्मियों से पहले इस लाइन से पानी की सप्लाई शुरू हो सके।
बेदी ने चेतावनी दी अगर काम तेज न किया गया तो वह कानूनी कार्रवाई करेंगे।