शहर में हिमाचल के अलावा जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से कीवी आती है। हिमाचल में सिरमौर, कुल्लू, सोलन, मंडी व शिमला जिले के मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में कीवी की खेती के लिए उपयुक्त है। हिमाचल में कीवी की हेवर्ड, एबॉट, एलीसन, मोंटी, टुमयूरी और ब्रुनो नामक किस्में उगाई जा रही हैं, जिसमें हेवर्ड की कीवी की मांग सबसे ज्यादा रहती है।
विटामिन सी से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता
आयुष के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कपिला का कहना है कि कीवी के कई औषधीय गुण हैं। डेंगू, स्क्रब टायफस, हृदय रोगियों को डॉक्टर कीवी खाने की सलाह देते हैं। कीवी में भारी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। कीवी के सेवन से पाचन, गर्भावस्था में महिलाओं को रोगों से लड़ने में ऊर्जा मिलती है। वहीं, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए यह अच्छा माध्यम है।
दाम एक नजर में
- विदेशी कीवी का बॉक्स : 600 से 1500 रुपये तक
- 20 से 27 रुपये प्रति पीस (थोक बिक्री) रिटेल में 30 से 35 रुपये
- हिमाचली कीवी : 50 से लेकर 120 रुपये किलो और प्रति पीस : 10 से 20 रुपये