भाजपा सांसद किरण खेर ने ट्वीट कर कन्हैया से पूछा
- फोटो : file
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में देशद्रोह के आरोपी कन्हैया कुमार के इस बार दंगों पर दिए बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। कन्हैया ने कहा था, 1984 के सिख विरोधी दंगों और 2002 के गुजरात दंगों में फर्क है। गुजरात दंगों में सरकार (मोदी सरकार) का हाथ था, जबकि 1984 का सिख विरोधी दंगा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उन्मादी भीड़ की कार्रवाई थी। इसके बाद से कन्हैया का विरोध हो रहा है।
खासतौर पर सिखों में नाराजगी है। भाजपा सांसद किरण खेर ने ट्वीट कर कन्हैया से पूछा है कि क्या आपका जमीर मर गया है? आपके माता-पिता गरीबी में जी रहे हैं। वह 28 साल का हो गया है और पीएचडी करने के नाम पर जेएनयू में जमा बैठा है।
उसे पहले नौकरी कर अपने माता-पिता की स्थिति सुधारना चाहिए। राजनीति तो बाद में भी कर सकता है। वहीं दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीपीसी) के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने कहा कि कन्हैया को नासमझ तथा कांग्रेस समर्थक करार दिया।