फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरपाल का शव भारत पहुंचा, लेकिन दिल और लीवर ‘पाक’ में

Thu, 21 Apr 2016 04:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
भारत पहुंचा किरपाल सिंह का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लाहौर की कोट लखपत जेज में संदिग्ध हालात में मरे गुरदासपुर के गांव मुस्ताबाद सैंदा के किरपाल सिंह का शव मंगलवार को भारत पहुंचा। अटारी सीमा पर जैसे ही भारतीय कुली ताबूत को लेकर अपनी सीमा में दाखिल हुए, किरपाल का भाई रूपलाल तथा अन्य रिश्तेदार उससे लिपट कर रोने लगे।
विज्ञापन


किरपाल के शरीर में न तो दिल और न ही लीवर है। पाक रेंजर्स ने किरपाल के सामान की गठरी भी सौंपी। इसे बीएसएफ ने एसडीएम अमृतसर-दो राजेश शर्मा के हवाले कर दिया। इससे पहले शव का पाक में भी पोस्टमार्टम करवाया गया था। हालांकि उसकी रिपोर्ट में कारणों का खुलासा नहीं किया गया था।

देर शाम अमृतसर के सरकारी मेडिकल कालेज के फोरेंसिक विभाग में शव का फिर से पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद उसे बटाला के एसडीएम सौरभ अरोड़ा को दिया गया। कानूनी औपचारिकता पूरी करने के बाद किरपाल के भाई रूप लाल तथा भतीजे अश्वनी उसे लेकर गुरदासपुर रवाना हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

किरपाल सिंह उर्फ दीन मोहम्मद की 11 अप्रैल को हो गई थी मौत

गुरदासपुर के किरपाल सिंह की पाक जेल में मौत - फोटो : amar ujala
लाहौर की कोट लखपत राय जेल में बंद भारतीय कैदी किरपाल सिंह उर्फ दीन मोहम्मद की 11 अप्रैल को मौत हो गई थी। उसके बाद उसके परिजन उसके शव को भारत लाने की मांग पर अड़े थे। शव की हालत देख किरपाल के परिजनों ने पाक के खिलाफ नारेबाजी कर अपने गुस्से का इजहार किया।

एसडीएम राजेश शर्मा के अनुसार किरपाल के शरीर में दिल और लीवर दोनों ही नहीं थे। पाक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। स्थानीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों के बोर्ड के चेयरमैन डा. अशोक चानन्ना ने बताया कि किरपाल के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। बिसरे की केमिकल जांच के लिए पैथोलॉजी लैबोरेटरी खरड़ भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें