भाजपा में चंडीगढ़ से लोकसभा टिकट पाने के लिए जहां हर तरफ लॉबिंग चल रही है, वहीं मशहूर अदाकारा किरण खेर उम्मीदवारों की सूची में नाम आने से हैरान हैं।
उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ से टिकट के लिए आवेदन नहीं किया था। किरण खेर ने बताया कि वे तो एक साल से चंडीगढ़ से दूर हैं। फिर वे यहां से चुनाव लड़ने का दावा कैसे कर सकती हैं।
उन्होंने बताया कि उन्हें अपने काम से फुर्सत नहीं मिल पाती। जीवन चलाने के लिए काम तो करना ही पड़ता है। हालांकि उन्होंने कहा कि यदि पार्टी आदेश करेगी तो कुछ समय के लिए काम छोड़ दूंगी।
भाजपा सूत्रों के अनुसार अभी तक चंडीगढ़ सीट पांच लोगों के नाम सामने आए थे जिनमें संजय टंडन, हरमोहन धवन, सत्यपाल जैन, किरण खेर और पुरषोत्तम महाजन शामिल हैं।
कोट...
मुझे नहीं मालूम कि मेरी उम्मीदवारी में नाम हैं। मैने उम्मीदवारी के लिए पार्टी में आवेदन नहीं किया है।
किरण खेर, भाजपा नेत्री और अदाकारा।