चंडीगढ़ में फिल्म अभिनेत्री और सांसद किरण खेर के साथ स्वतंत्रता दिवस के मंच पर अजीब घटना घटी। हुआ यूं कि सांसद खेर जब भाजपा मंडल के समारोह में झंडा फहराने के लिए मंच पर आई तो झंडे की तार खींची तो झंडा ही नहीं खुला। काफी कोशिशें करने के बावजूद जब झंडा न खुला तो सीढ़ी मंगवाई गई, तब जाकर ध्वजारोहण हुआ।
यह मामला चंडीगढ़ में सेक्टर 23 की मार्केट में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान घटित हुआ। समारोह का आयोजन भाजपा मंडल की ओर से किया गया था। सांसद किरण खेर यहां पर बतौर मुख्यतिथि समारोह में शामिल हुईं थी।