फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: किंग्स यूनाइटेड ने जीता सीजन 2 शहीद भगत सिंह टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कंडाला और बाजवा क्रिकेट मैदान पर रिटेलर्स क्रिकेट बोर्ड एवं किंग्स यूनाइटेड क्लब के बीच खेली जा रही शहीद भगत सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता को किंग्स यूनाइटेड टीम ने जीत लिया। दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की सीरीज खेली गई जिसका अंतिम मैच रिटेलर्स क्रिकेट बोर्ड ने 6 विकेट से जीता। किंग्स यूनाइटेड क्लब ने शुरुआत के दो मैच जीतकर पहले ही टूर्नामेंट को अपने नाम कर लिया था। इस अंतिम मैच में किंग्स यूनाइटेड के कप्तान संदीप राठी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनते हुए टीम ने कुल 178 रन बनाए। जिसे रिटेलर्स क्रिकेट बोर्ड ने 4 विकेट के नुकसान पर बना लिया।
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब वरुण दत्ता के नाम रहा
टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब वरुण दत्ता के नाम रहा। सर्वश्रेष्ठ बॉलर का खिताब सोनू बुमराह के नाम रहा। विजेता टीम के सदस्यों में संदीप राठी, वीरेंद्र शुक्ला, लाड़ी कल्याण, विशाल पारूथी, परविंदर संधू, सोनी बाजवा, पंकज रतन, देवेंद्र ढिल्लो, मृदुल कांत, गौरव, शेंकी धीमान, अनिल कुमार,गुड्डू शर्मा, संजू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें