फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील की किडनेपिंग में फंसे एसएचओ, केस

Wed, 11 Jun 2014 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला में डेराबस्सी थाने के एसएचओ (पूर्व एसएचओ मटौर) के खिलाफ एमडीसी पंचकूला थाने में किडनैपिंग, एक्सटोर्शन, धमकी देने और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एसएचओ अतुल सोनी के साथ मटौर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सोमनाथ को भी आरोपी बनाया गया है। मनसा देवी कांप्लेक्स निवासी एक एडवोकेट ने कोर्ट में एडवोकेट जगपाल के मार्फत शिकायत दी और कोर्ट के आदेश पर ही यह मामला दर्ज किया गया है।

एसएचओ के‌ खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका

एमडीसी सेक्टर-4 निवासी एडवोकेट विनीत शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा कि वह मोहाली निवासी नवनीत कुमार व उसकी पत्नी निशा और उनके मकान मालकिन के बीच चल रहे विवाद का केस लड़ रहे हैं।

26 मार्च 2013 को पुलिस नवनीत को पकड़कर मटौर थाने ले गई। उस वक्त इंस्पेक्टर अतुल सोनी वहां बतौर एसएचओ तैनात थे। वहीं पर एसएचओ ने नवनीत को धमकी दी कि अगर उन्होंने गुरबचन कौर के घर को खाली नहीं किया तो झूठे केस में फंसा दिया जाएगा। साथ ही उन्हें टॉर्चर भी किया।

इसके बाद उन्होंने नवनीत कुमार को अवैध हिरासत से छुड़ाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की और हाईकोर्ट के वारंट आफिसर ने मटौर थाने में रेड कर नवनीत को छुड़ाया। वहां से निकलने के बाद नवनीत ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

‘क्लाइंट पर दबाव बना घर खाली कराओ’

30 अप्रैल 2013 को नवनीत, उनकी पत्नी निशा और दो अन्य लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। एडवोकेट विनीत शर्मा की शिकायत के मुताबिक, पुलिस ने निशा को गिरफ्तार किया तो उसी दिन वह निशा की तरफ से मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश हुए।

इस दौरान सब इंस्पेक्टर सोमनाथ उन्हें मजिस्ट्रेट के घर के बाहर से उठाकर मटौर थाने ले गए और एसएचओ सोनी ने उन्हें भी झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। एसएचओ ने मटौर थाने में हाईकोर्ट की रेड और याचिका के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया। साथ ही दबाव बनाया कि अगर अपने क्लाइंट पर दबाव बनाकर गुरबचन कौर का घर खाली करा देंगे तो उन्हें छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

केस में फंसाया, फेसबुक पर अपलोड हो गई खबर

विनीत की शिकायत के मुताबिक, हत्या के प्रयास के मामले में उनका नाम जोड़ते हुए एक खबर छपी और उसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया गया, जबकि जिस घटना का जिक्र किया गया है, उस समय विनीत कोर्ट में थे।

जब उन्होंने कोर्ट की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दी तो उन्हें छोड़ दिया गया, वह भी अवैध तौर पर हिरासत में दो घंटे रखने के बाद। विनीत ने अब कोर्ट में इंस्पेक्टर अतुल सोनी (एसएचओ) और सब इंस्पेक्टर सोमनाथ के खिलाफ शिकायत दी, जिस पर दोनों के खिलाफ किडनैपिंग, फिरौती मांगना, साजिश रचना, डेफरमेशन व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें