व्यापारी नरेंद्र अरोड़ा हत्याकांड सहित लूटपाट के कई मामलों में दोषी
गैंगस्टर सुरेंद्र पहलवान ने मंगलवार को हाईकोर्ट के आदेशानुसार पुलिस
सुरक्षा के बीच नेहरू गार्डन स्थित शिव मंदिर में शहर की सेक्टर 19 निवासी
मनजीत कौर से शादी कर ली।
इस मौके पर मंदिर में सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
शादी के फेरे लेने के बाद डीसी कोर्ट में हाजिरी
शादी के फेरे लेने के बाद सुरेंद्र पहलवान और उसकी पत्नी ने लघु सचिवालय में डीसी कोर्ट में हाजिरी लगाई।
इस
दौरान उन्होंने अपनी शादी रजिस्टर्ड करवाई, जिसके बाद पुलिस उसे अंबाला
जेल वापस ले गई। सुरेंद्र पहलवान ने इस मौके पर कहा कि वह अपराध जगत को
छोड़कर सामान्य जीवन में लौटना चाहता है। इसी कारण उसने विवाह किया है
हाईकोर्ट ने दिया था दो घंटे का समय
हाईकोर्ट से आदेशानुसार, पुलिस की टीम मंगलवार सुबह 11 बजे नेहरू गार्डन
कालोनी में स्थित शिव मंदिर के बाहर गैंगस्टर सुरेंद्र पहलवान को लेकर
पहुंची।
सीआईए प्रभारी सत्यावान के नेतृत्व में यहां पुलिस बल तैनात किया
गया। मंदिर के चारों ओर सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मचारी तैनात रहे।
दोनों का विवाह आधिकारिक रूप से पंजीकृत
कोर्ट के आदेशानुसार 11 बजे से एक बजे तक का समय विवाह के लिए दिया गया था।
जहां काफी इंतजार के बाद करीब 12 बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार
रामचंद्र के पहुंचने के बाद विवाह प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें सुरेंद्र एवं
मनजीत ने एक दूसरे को वरमाला डालकर जीवन भर साथ रहने का वादा किया।
इसके
बाद पुलिस दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच लघु सचिवालय स्थित डीसी कोर्ट
पहुंची। दोनों के परिजनों की गवाही के बाद दोनों का विवाह आधिकारिक रूप से
पंजीकृत हुआ।
नरेंद्र अरोड़ा हत्याकांड में काट रहा है सजा
सीआईए इंस्पेक्टर सत्यवान सिंह के अनुसार, गैंगस्टर सुरेंद्र पहलवान
नरेंद्र अरोड़ा हत्याकांड में आरोपी था। जिसे जिलास्तर पर अदालत ने बरी कर
दिया था।
लेकिन बाद पुलिस ने हाईकोर्ट में इस मामले से अपील की थी और
हाईकोर्ट ने सुरेंद्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।