वासना के भूखे भेड़ियों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि घर के अंदर घुसकर विवाहिता को किडनेप किया और गैंगरेप कर भाग निकले। ये सनसनीखेज मामला, पंजाब के पठानकोट जिले में सामने आया।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए नूरपुर स्थित सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
23 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि गत रात्रि वह अपने घर सोई हुई थी। पंकज, शिव सिंह लंबू व राकेश कुमार तीनों मूल रूप से बिहार निवासी हैं और प्रवासी मजदूर के रूप में एक क्रशर पर काम करते हैं। रात के समय उक्त तीनों घर में घुस आए और उसके मुंह में कपड़ा ठुंसकर उठाकर अज्ञात स्थान पर ले गए।
इसके बाद तीनों ने उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। इसके बाद तीनों आरोपी भाग निकले। बाद में होश आने पर उसने अपबीती अपने पति को सुनाई।
डीएसपी नूरपुर कुलदीप कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयानों पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का नूरपुर अस्पताल में मेडिकल कराया जाएगा।