फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेमका करेंगे राई स्पोर्ट्स स्कूल घोटाले की जांच, सियासी हलचल तेज

Sat, 29 Apr 2017 09:39 AM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अशोक खेमका - फोटो : File Photo
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने सोनीपत के राई स्थित मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल में खेल व अन्य सामान की खरीद में धांधली और स्टाफ के प्रताड़ना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। यह जांच आईएएस अशोक खेमका को सौंपे जाने से सियासी हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बिना विजिलेंस या लोकायुक्त को जांच दिए सीधे खेमका को सौंपने के पीछे मकसद प्रदेश सरकार के पावरफुल मंत्री पर निशाना साधना है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह जांच खेमका को सौंपी है, जबकि खेल मंत्री अनिल विज ने किसी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी से जांच करवाने की बात कही थी। स्पोर्ट्स स्कूल में इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों, खेल के सामान और अन्य खरीद में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और अनियमितता के आरोप लगे थे। वित्त विभाग की स्पेशल ऑडिट में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए थे।
विज्ञापन

'मैंने जांच किसी वरिष्ठ आईएएस से करवाने की सिफारिश की'

- फोटो : File Photo
जांच में यह भी पता चला कि कई खरीद नियमों को दरकिनार कर मनमाने ढंग से की गई है। इसमें वित्त विभाग की रिपोर्ट पर सरकार ने तत्काल प्रभाव से लेखा अधिकारी को निलंबित कर दिया था। इसके अलावा राई स्कूल में कई अन्य अनियमितताएं भी सामने आईं हैं। सूत्रों का कहना है कि जांच में राई स्कूल में बड़ा खुलासा हो सकता है। इसे देखते हुए जांच अशोक खेमका को साैंपी गई है।

अशोक खेमका को जांच मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सौंपी है। मैंने इसकी जांच किसी वरिष्ठ आईएएस से करवाने की सिफारिश की थी। अब इस प्रकरण की पूरी जांच होगी। चाहे वह हमारी सरकार के समय की हो या पूर्व सरकार के।
-अनिल विज, खेल मंत्री हरियाणा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें