फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम के खिलाफ दो मर्डर केस में खट्टा सिंह का क्रॉस एग्जामिन, अगली तारीखें मिलीं

Wed, 16 May 2018 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
खट्टा सिंह - फोटो : SELF
विज्ञापन
राम रहीम के खिलाफ चल रहे पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड और पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह मर्डर केस में खट्टा सिंह का क्रॉस एग्जामिनेशन हुआ। दोनों मामलों में मंगलवार को विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। इस मामले में पिछली सुनवाई पर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह की गवाही हुई थी। गवाही के दौरान खट्टा सिंह की ओर से दिए गए बयान पर सीबीआई की ओर से करीब छह घंटे तक क्रॉस एग्जामिन किया गया। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 मई की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन


अगली सुनवाई पर भी सीबीआई की ओर से क्रॉस एग्जामिनेशन जारी रहेगा। इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश हुए। गुरमीत राम रहीम पर सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के आरोप का है। छत्रपति ने अखबार पूरा सच में डेरा सच्चा सौदा में उस वक्त साध्वियों के साथ हो रहे अत्याचार को उजागर किया था। इसी अखबार में साध्वी के उस गुमनाम खत को भी छापा गया था, जिसमें महिलाओं के यौन उत्पीड़न की बात सामने आई थी। छत्रपति की अक्तूबर 2002 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

रंजीत मर्डर मामले में अगली सुनवाई 28 को
डेरा के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में सीबीआई की अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में अगली सुनवाई 28 मई को होगी। पिछली सुनवाई पर खट्टा सिंह की गवाही के बाद क्रॉस एग्जामिनेशन किया जाना था, लेकिन रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में करीब छह घंटे तक चली सुनवाई के कारण इस मामले में रंजीत सिंह हत्या मामले में क्रॉस एग्जामिनेशन अगली सुनवाई यानी 28 मई को होगी।
विज्ञापन


पंचकूला हिंसा मामले में अगली सुनवाई 5 जून को
पंचकूला हिंसा मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की राजदार हनीप्रीत समेत अन्य आरोपियों पर मंगलवार को आरोप तय नहीं हो सके। अब मामले में अगली सुनवाई 5 जून को होगी। पंचकूला हिंसा मामले में हनीप्रीत समेत कुल 32 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर नंबर 345 के तहत देशद्रोह सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले के आरोपियों को चार्जशीट की कॉपी सौंपने के बाद आरोप तय होने थे। लेकिन आठ आरोपियों के खिलाफ बाद में दाखिल सप्लीमैंटरी चालान की कॉपी और पिछली सुनवाई पर मांगी गई सीडी भी बचाव पक्ष को नहीं मिल सकी।

इस मामले की जांच के बाद एसआईटी ने चालान के साथ कोर्ट में मामले से संबंधित सीडी भी सौंपी थी। सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये ही पेश किया गया। आठ अन्य आरोपियों के सप्लीमैंटरी चालान सत्र न्यायालय में आने के बाद सभी 32 आरोपियों पर आरोप तय किए जाएंगे। 25 अगस्त, 2017 को साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार देने के बाद पंचकूला में भड़की हिंसा मामले में हनीप्रीत समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें