फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा उनके पैतृक गांव का स्कूल, इन विद्यालयों को भी मिली नई पहचान

Sun, 22 Oct 2023 02:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

18 महीने पहले पंजाब की सत्ता में आने के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार ने फैसला किया था कि स्कूलों के नाम शहीदों, गुरुओं और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे जाएंगे। इससे पहले 75 स्कूलों के नाम बदले गए थे।
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के 25 स्कूलों के नाम अब स्वतंत्रता सेनानियों और सरहदों की रक्षा करते वक्त अपनी जान न्योछावर करने वाले बलिदानियों के नाम पर होंगे। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर अब सरकारी हाईस्कूल खटकड़कलां को नई पहचान मिलेगी। खटकड़कलां ही शहीद-ए-आजम भगत सिंह का पैतृक गांव है। इसी तरह 29 दिंसबर, 2021 को जम्मू कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में सर्वोच्च बलिदान देने वाले जसबीर सिंह के नाम से तरनतारन के गांव वेईपुई का सरकारी स्कूल जाना जाएगा। 

विज्ञापन


फांसी का फंदा चूमने वाले शहीद-ए-आजम भगत सिंह पंजाब समेत देशभर के युवाओं के आदर्श हैं। उन्होंने मात्र 23 वर्ष की आयु में देश के लिए जीवन कुर्बान कर दिया था। अब आजादी के करीब 76 साल बाद उनके गांव का स्कूल भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा। बता दें कि नवांशहर जिले का खटकड़कलां गांव शहीद भगत सिंह का पैतृक गांव है। यहां बने म्यूजियम में उनकी यादों को संजोकर रखा गया है।

बता दें कि 18 महीने पहले पंजाब की सत्ता में आने के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार ने फैसला किया था कि स्कूलों के नाम शहीदों, गुरुओं और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे जाएंगे। पहले 75 स्कूलों के नाम बदले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों के पुराने नाम   नए नाम
सरकारी एलिमेंट्री स्कूल दरिया मूसा, जिला अमृतसर शहीद सुरजीत सिंह सरकारी एलिमेंट्री स्कूल दरिया मूसा
सरकारी मिडिल स्कूल, जिला बठिंडा फ्रीडम फाइटर नरैण सिंह सरकारी मिडिल स्कूल गोनियाना
सरकारी मिडिल स्कूल बाघा, जिला बठिंडा शहीद सिपाही सेवक सिंह सरकारी हाईस्कूल जिला बठिंडा
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेखपुरा, बठिंडा शहीद जगराज सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शेखपुरा
सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल महिमुआना, फरीदकोट शहीद सिपाही जसविंदर सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल, महिमुआना
सरकारी प्राइमरी स्कूल लहिरा बेट, फिरोजपुर फ्रीडम फाइटर गुरबख्श सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल लहिरा बेट
सरकारी प्राइमरी स्कूल सिधपुर, गुरदासपुर शहीद गनर रणजीत सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल
सरकारी हाई स्कूल सीड, गुरदासपुर शहीद सिपाही सुखविंदर सिंह सरकारी हाई स्कूल सीड
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मसाणिया, गुरदासपुर शहीद गनर गुरबाज सिंह सरकारी सेकेंडरी स्कूल मसाणिया
सरकारी सीनियर सेंकेंडरी स्कूल कोटली सूरत मल्ली, गुरदासपुर शहीद हरविंदर सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोटली सूरत मल्ली
सरकारी प्राइमरी स्कूल मुगोवाला जिला होशियारपुर फ्रीडम फाइटर बाबू मंगू राम सरकारी प्राइमरी स्कूल मुंगोवाला
सरकारी हाई स्कूल बुर्ज हरि सिंह, जिला लुधियाना शहीद नायक बूटा सिंह सरकारी हाई स्कूल बुर्ज हरि सिंह
सरकारी प्राइमरी स्कूल चणकोईयां कलां, लुधियाना शहीद हवलदार मंदीप सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल चणकोईयां कलां
सरकारी हाई स्कूल कणकवाल चहिलां, मानसा फ्रीडम फाइटर प्रसन्न सिंह सरकारी हाई स्कूल कणकवाल चहिलां
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट भैणी बाघा, मानसा फ्रीडम फाइटर कुंदन सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भैणी बाघा
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भादड़ा, जिला मानसा फ्रीडम फाइटर महिमा सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल
सरकारी हाई स्कूल बूड़ा गुज्जर, मुक्तसर साहिब शहीद प्रभजोत सिंह सरकारी हाई स्कूल बूड़ा गुज्जर
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोट मट्टी पठानकोट शहीद गौतम सिंह पठानिया सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोट मट्टी
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल रकौली, पठानकोट शहीद मघर सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रकौली
सरकारी हाई स्कूल नरडू, जिला पटियाला फ्रीडम फाइटर उजागर सिंह सरकारी हाई स्कूल नरडू
सरकारी प्राइमरी स्कूल बरूवाल, जिला रूपनगर शहीद जसवंत सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल बरूवाल जिला रूपनगर
सरकारी हाई स्कूल खटकड़कलां, एसबीएस नगर शहीद-ए-आजम भगत सिंह सरकारी हाई खटकड़ कलां
सरकारी मिडिल स्कूल बटौली, जिला मोहाली शहीद लायंस नायक धर्म सिंह सरकारी मिडिल स्कूल बटौली
सकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गंडीविंड, तरनतारन फ्रीडम फाइटर अछर सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल
सरकारी एलिमेंट्री स्कूल वेईपूई, जिला तरनतारन शहीद सिपाही जसबीर सिंह शौर्य चक्र सरकारी एलिमेंटरी स्कूल वेईपूई

         
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें