फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: चुनाव प्रचार में पांच से ज्यादा लोग शामिल होने पर आप को नोटिस, 24 घंटे में देना होगा जवाब

Wed, 12 Jan 2022 08:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

खरड़ के रिटर्निंग ऑफिसर ने बुधवार को घर-घर प्रचार अभियान के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में आम आदमी पार्टी को नोटिस जारी किया। पार्टी से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
डोर-टू-डोर प्रचार करते दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को खरड़ में पार्टी उम्मीदवार अनमोल गगन मान के पक्ष में डोर-टू-डोर प्रचार किया। प्रचार के दौरान पांच से अधिक लोग शामिल होने की सूचना जिला रिटर्निंग अफसर कम उप मंडल मजिस्ट्रेट अविकेश गुप्ता को मिली। जिसके बाद उन्होंने पार्टी को चुनाव आचार संहिता तोड़ने के आरोप में नोटिस जारी किया गया। साथ ही पार्टी को 24 घंटे में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया। इस चुनाव में जारी हुआ यह पहला नोटिस है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल दो दिवसीय दौर पर मोहाली पहुंचे हैं। इस दौरान वह खरड़ में डोर-टू-डोर  प्रचार अभियान की शुरुआत की। प्रचार के दौरान पार्टी की उम्मीदवार गगन अनमोल मान, प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान व अन्य लोग मौजूद रहे। इस संबंध में रिटर्निंग अफसर को शिकायत मिली थी कि प्रचार अभियान में पांच से अधिक लोग शामिल हैं। जिसके बाद प्रशासन की तरफ से अपना एक उड़नदस्ता इलाके में भेजा गया। साथ ही मौके पर जाकर जांच की।
 
इसके बाद आम आदमी पार्टी से घर-घर चुनाव प्रचार के दौरान पांच से अधिक लोगों की मौजूदगी पर स्पष्टीकरण मांगा गया। रिटर्निंग अफसर अविकेश गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी को 24 घंटों में जवाब देने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के जारी निर्देशों के मुताबिक किसी भी तरह के डोर-टू-डोर प्रचार में पांच से अधिक लोगों के शामिल होने पर मनाही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें