फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुचर्चित आईएएस कासनी और खेमका को अहम पद

Sat, 22 Nov 2014 10:39 AM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने प्रमुख सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के तबादलों के बाद विभागाध्यक्ष और बीस जिलों के उपायुक्तों का तबादला किया है।
विज्ञापन


तबादलों को सूची लंबे समय से किनारे चल रहे अधिकारियों को मुख्य धारा में आने का मौका मिला है। हुड्डा शासनकाल में बहुचर्चित आईएएस अशोक खेमका और प्रदीप कासनी जैसे अधिकारियों को सरकार ने फ्रंट फुट पर खड़ा किया है।

प्रदीप कासनी को गुड़गांव का आयुक्त लगाया है। कासनी ने हुड्डा सरकार में आयोगों की नियुक्तियों संबंधी फाइल पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद उन्हें हुड्डा सरकार में काडा के प्रशासक पद पर लगा दिया गया था। जबकि राबर्ट वाड्रा मामले की परते उधेड़ने वाले आईएएस अशोक खेमका को भी सरकार ने परिवहन आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर यह संदेश दिया है कि सरकार में ईमानदार अधिकारियों की कद्र होगी।
विज्ञापन


तबादलों में सरकार ने केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के पुत्र बिजेंद्र सिंह को भी महत्वपूर्ण पद दिया गया है। उन्हें पंचकूला में हुडा का मुख्य प्रशासक लगाया गया है। सरकार का असली चेहरा जिलों में तैनात डीसी हैं। इनमें ये अधिकतर पुराने चेहरों पर खट्टर सरकार ने भरोसा जताया है।

समीरपाल सरो को डीसी सोनीपत से डीसी पानीपत, अमित कुमार अग्रवाल को रोहतक से हटाकर डीसी फरीदाबाद, अजीत बाला जोशी को पानीपत से डीसी जींद, शेखर विद्यार्थी को गुड़गांव से डीसी रोहतक, मंदीप सिंह बराड़ को यमुनानगर से डीसी अंबाला, साकेत कुमार को अंबाला से डीसी भिवानी लगाया है।
विज्ञापन


टाउन कंट्री प्लानिंग और अर्बन लोकल बाडी में फिलहाल बदलाव नहीं:
हरियाणा में टाउन कंट्री प्लानिंग में 1990 बैच के आईएएस डीजी अनुराग रस्तोगी जनवरी में प्रमुख सचिव पदोन्नत हो रहेहैं। लिहाजा वे अपने पद पर बने रहेंगे। जबकि विकास गुप्ता अर्बन लोकल बाडी में निदेशक के तौर पर कार्यरत रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें