फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन्या टी-20 प्रीमियर लीग: IPL के तर्ज पर होगा आयोजन, UAE में होंगे मैच, इन खिलाड़ियों को मौका

Tue, 02 Aug 2022 02:21 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

केन्या क्रिकेट के अध्यक्ष मनोज पटेल ने बताया कि भारत से पूर्व रणजी खिलाड़ी, पूर्व क्रिकेटर, डोमेस्टिक खिलाड़ी और युवा खिलाड़ियों को इस लीग में खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
केन्या टी-20 प्रीमियर लीग की जर्सी और लोगो को लांच करते गण्यमान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केन्या क्रिकेट भारत की एब्सलूट स्पोर्ट्स एजेंसी एएसएलपीएल ने साथ में मिलकर केन्या टी-20 प्रीमियर लीग के आयोजन करने जा रही है। सोमवार को केन्या क्रिकेट के अध्यक्ष मनोज पटेल और स्पोर्ट्स एजेंसी के अध्यक्ष जगरूप सिंह गिल के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-35 के एक होटल में हुआ। इस मौके पर केन्या टी-20 प्रीमियर लीग की जर्सी और लोगो भी लांच किया गया।

विज्ञापन


पत्रकारों के साथ बातचीत में जगरूप गिल ने बताया कि आईपीएल की तर्ज पर इसमें भी खिलाड़ियों की ऑक्शन की जाएगी और जल्द ही टूर्नामेंट की रूपरेखा और कार्यक्रम का खुलासा किया जाएगा। इस लीग के मुकाबले यूएई में कराए जाएंगे। जगरूप सिंह गिल ने कहा कि पूरे विश्व में क्रिकेट का खेल काफी क्रेज है।

खासकर भारत में क्रिकेट को काफी देखा जाता है। हर युवा भारतीय टीम में जगह बनाना चाहता है लेकिन एक बार में 20 से अधिक खिलाड़ी ही भारतीय टीम में चयनित होते हैं जो खिलाड़ी वंचित रह जाते हैं उनको केन्या टी-20 प्रीमियर लीग प्लेटफॉर्म देगा जिससे यह खिलाड़ी अपना टैलेंट दिखा सके।
विज्ञापन


भारत सहित अन्य देशों के खिलाड़ी टीम में होंगे शामिल
केन्या क्रिकेट के अध्यक्ष मनोज पटेल ने बताया कि भारत से पूर्व रणजी खिलाड़ी, पूर्व क्रिकेटर, डोमेस्टिक खिलाड़ी और युवा खिलाड़ियों को इस लीग में खेलने का मौका मिलेगा। लीग में कुल 6 टीमें होंगी। हर टीम में चार विदेशी खिलाड़ी , चार केन्या के खिलाड़ी बाकी अलग-अलग देशों से 6 डोमेस्टिक खिलाड़ी शामिल किए जाएंगे।

आईसीसी के नियमों की पालना का ऐलान: आयोजकों का दावा है कि टूर्नामेंट आईसीसी के नियमों के अनुसार होगी। पत्रकार वार्ता में उपस्थित पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री जगमोहन सिंह ने कहा कि जब वह सरकार में थे तो उन्होंने कई खेल प्रोजेक्ट शुरू कराए थे। अब खिलाड़ी कॉमन्वेल्थ गेम्स में भी मेडल जीत रहे हैं। उन्होंने केन्या टी-20 प्रीमियर लीग के आयोजकों के इस प्रयास के लिए सरहाना की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें