फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनलोकपाल आंदोलन और अन्ना पर केजरीवाल के बोल

Mon, 31 Mar 2014 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में रविवार को रोड शो के दौरान पूछ गए सवाल पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुल पनाग ने जनलोक पाल आंदोलन में एक सक्रिय भूमिका निभाई थी। अन्ना हजारे तो बाद में आए थे, उससे पहले ही गुल पनाग हमारे साथ जुड़ गई थीं।
विज्ञापन


दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने हिस्सा भी लिया था। केजरीवाल के रोड शो में जबरदस्त जनसैलाब उमड़ा। उन्होंने जगह-जगह रुककर भाषण दिए। उन्होंने भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, चंडीगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी पवन बंसल, उद्योगपति मुकेश अंबानी, हरियाणा के सीएम भूपेंद्र सिंह पर निशाने साधे।

आप का उदय ईश्वर के चमत्कार

केजरीवाल ने कहा कि ईश्वर ने भ्रष्टाचारियों को खत्म करने का एक मौका दिया है। उसे गंवाए नहीं। आप पार्टी का उदय ईश्वर के चमत्कार से ही हुआ है। यह चुनाव आपका है। यदि आप गुल को वोट देंगे तो समझिएगा आपने खुद को वोट दिया है।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पवन बंसल ने 15 साल में क्या किया? चंडीगढ़ के दो हिस्से हैं। एक खूबसूरत तो दूसरा गंदगी से भरा? बस यही काम किया है। कजहेड़ी में जनता से सवाल पूछते हुए उन्होंने कहा कि 15 साल में बंसल कितनी बार आप से मिलने आए। इस पर लोगों ने कहा- नहीं।

अंबानी, हुड्डा, मोदी और राहुल सब एक

उन्होंने मुकेश अंबानी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सभी अंदरखाते मिले हैं। हरियाणा में हुड्डा ने नरेंद्र मोदी की तरह किसानों की जमीन बिजनेसमैन को दी है। मैंने रॉबर्ट वाड्रा की जमीन का खुलासा किया था। इसके कागज भाजपा के पास भी थे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया।
विज्ञापन

गुजरात सरकार की चिट्ठी साथ लाया हूं

अरविंद ने कहा कि जब वे गुजरात दौरे पर गए तो एक सीनियर अधिकारी ने उन्हें एक चिट्ठी दी थी। यह चिट्ठी गुजरात सरकार ने केंद्र सरकार को लिखी थी। चिट्ठी में साफ तौर पर कहा गया था कि गैस के दाम बढ़ा दिए जाएं। यदि गैस के दाम बढ़ते तो सब कुछ महंगा हो जाता। गैस के दाम बढ़ने से अंबानी को ही फायदा होता। उन्होंने चंडीगढ़ की जनता को गुजरात सरकार की चिट्ठी भी दिखाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें