फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा संस्थापक को भारत रत्न देने की मांग उठाएंगे: केजरीवाल

Wed, 16 Mar 2016 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उनकी पार्टी बसपा संस्थापक स्व. कांशी राम को भारत रत्न देने की मांग केंद्र सरकार के सामने उठाएगी। केजरीवाल आज पंजाब के गांव प्रिथीपुर में स्व. कांशीराम के जन्म दिवस पर समारोह को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए स्व. कांशी राम की अहम भूमिका रही है। अपने संबोधन में उन्होंने अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार पर दलितों पर जुर्म करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कांशीराम के परिवार के मुलाकात भी की और उन्हें दिल्ली आमंत्रित किया।

अकाली -भाजपा सरकार को दलित विरोधी करार देते हुए उन्होंने कहा कि अबोहर में भीम हत्याकांड इसका जीता जागता सबूत है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी दलित समाज के हित में है और भविष्य में दलितों के उत्थान के लिए कार्य करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें