फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल और केजरीवाल झूठ बोलने के आदी, करते हैं धोखा : कैप्टन 

Wed, 01 Feb 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
बादल और कैप्टन
विज्ञापन
पीपीसीसी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में कोई ज्यादा फर्क नहीं है।
विज्ञापन


दोनों ही जनता से झूठ बोलकर वोट बटोरने के आदी है लेकिन इस बार के पंजाब विधानसभा चुनाव में उनकी कोई दाल नहीं गलेगी। वह मंगलवार को फरीदकोट व जैतो में कांग्रेस प्रत्याशी क्रमवार कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों व मोहम्मद सदीक के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। 

कैप्टन ने कहा कि बादल व केजरीवाल ना सिर्फ झूठ बोलने के आदी है बल्कि दोनों ने अपने राज्यों के लोगों के साथ धोखा किया है। पंजाब में बादल परिवार ने सत्ता के माध्यम से अपना कारोबार खड़ा किया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'बादल और केजरीवाल में कोई फर्क नहीं है'

अरविंद केजरीवाल
रेत बजरी जैसी चीजों को भी ब्लैक में बेचने से भी गुरेज नहीं किया। कई जगहों पर रेत ,आटे से भी मंहगे दाम पर बिकती रही। नशा कारोबारियों को संरक्षण दिया और उनके परिवार के सदस्य ही नशे के कारोबार का संचालन करते रहे। 

कैप्टन ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के साथ धोखा किया है। वह राजनीति में किसी सेवा के लिए नहीं आया बल्कि उनकी नजर मोदी की कुर्सी पर लगीं हुई है। यदि वह सेवा करना चाहता होता तो दिल्ली प्रदेश में उसे सिर आंखों पर बिठाया लेकिन वह दिल्ली से भगोड़ा हो चुका है और वहां की जनता में त्राहि  त्राहि मची हुई है। 

उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों,ब्यापारियों समेत हर वर्ग की मुश्किलों का पहल के आधार पर समाधान करेगें। साथ ही जनता का पैसा हड़प करने वाली चिटफंड पर्ल कंपनी के खिलाफ ठोस कार्यवाही करके लोगों का पैसा वापिस करवाएगें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें