फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: काश्वी गौतम का इंग्लैंड ए के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
गेंद और बल्ले की धाक जमाने को तैयार चंडीगढ़ की काश्वी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

चंडीगढ़। शहर की ऑलराउंडर काश्वी गौतम को इंग्लैंड ए महिला टीम के आगामी दौरे के लिए भारतीय टी-20 और वनडे इंडिया ए टीम में चुना गया है। नवंबर-दिसंबर 2026 में होने वाली इस सीरीज में काश्वी दोनों फॉर्मैट्स में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। टी-20 सीरीज का आगाज 30 नवंबर को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगा। इसके बाद 3 और 5 दिसंबर को दूसरे और तीसरे टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं, तीन मैचों की वनडे सीरीज 8, 11 और 14 दिसंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित होगी।
लंबे समय तक चोट से जूझने और बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजरने के बाद काश्वी ने क्रिकेट के मैदान पर वापसी की है। इससे पहले वह ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

वर्ष 2023 में काश्वी हांगकांग में आयोजित इमर्जिंग एशिया कप जीतने वाली इंडिया ए टीम का भी हिस्सा थीं। विमेन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में भी काश्वी अपनी पहचान बना चुकी हैं। गुजरात जायंट्स फ्रेंचाइजी ने उन्हें नीलामी में बड़ी कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था, जिसके चलते वह नीलामी की सबसे महंगी खिलाड़ियों में शामिल रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें