स्पेशल कश्मीरी तकनीक वाजवान को चंडीगढ़ के लोगों ने खूब पसंद किया। इसलिए होटल जेडब्ल्यू मैरियट के सैफरॉन रेस्टोरेंट ने इस फूड फेस्टिवल को 21 जुलाई तक बढ़ाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
मंगलवार को होटल के एग्जीक्यूटिव शेफ पल्लव सिंघल ने बताया कि पहले इस फेस्टिवल को पहले सिर्फ 13 जुलाई तक ही रखा गया था, लेकिन रेस्टोरेंट में आने वाले महमानों ने इसे इतना पसंद किया कि इसे अब 21 जुलाई तक रखा गया है।