फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'करवा चौथ' पर आतंकियों ने उजाड़ दिया इस महिला का सुहाग, बोली- मेरे लिए तोहफा लाने वाले थे वो

Fri, 18 Oct 2019 09:15 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
विज्ञापन
शोपियां में मारे गए व्यापारी की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करवा चौथ पर आतंकियों ने एक महिला से उसका पति छीन लिया, उसका सुहाग उजाड़ दिया। जैसे ही महिला को घटना का पता लगा, वह बेहोश हो गई। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने पंजाब के अबोहर निवासी फल व्यापारी चरणजीत सिंह की हत्या कर दी।
विज्ञापन


यह दुखद समाचार मिलते ही घर में कोहराम मच गया। करवा चौथ के त्योहार पर आई इस मनहूस खबर को सुनकर महिला बदहवास हो गई। मृतक के बेटे का भी रो-रोकर बुरा हाल है। शहर भर में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में मृतक के परिजन जम्मू कश्मीर पहुंच गए।

सराभा नगर निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उसका 40 वर्षीय भाई चरणजीत पुत्र हंसराज पिछले काफी समय से सेब व्यापारियों के पास कार्य कर रहा था। इसी के चलते करीब 10 दिन पहले फ्रूट व्यापारी सुरेंद्र चराया के भतीजे संजीव उर्फ संजू पुत्र जसपाल चराया के साथ जम्मू-कश्मीर सेब लेने गया था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे अंजाम दी गई वारदात

राकेश ने बताया कि बुधवार देर शाम उन्हें सूचना मिली कि जब संजीव व चरणजीत वहां के व्यापारी के पास सेब लोड करवा रहे थे तो पास ही बैठे दो युवकों ने व्यापारी से मारपीट शुरू कर दी। बाद में चरणजीत व संजय को धकेलते हुए काफी दूर ले गए जहां पर पहले से ही मौजूद 6-7 लोगों ने इन दोनों पर फायरिंग कर दी जिससे चरणजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजय के हाथ, पांव और छाती में गोलियां लगीं। फायरिंग के बाद आतंकी फरार हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। देर रात संजय का ऑपरेशन करके उन्हें गहन चिकित्सा कक्षा में रखा गया। मृतक और घायल के परिजन देर रात ही अबोहर से चंडीगढ़ पहुंचे और सुबह हवाई मार्ग से श्रीनगर होते हुए सरकारी अस्पताल पहुंचे। इधर प्रशासनिक अधिकारियों ने इस वारदात की कड़ी निंदा की। नायब तहसीलदार बलजिंदर सिंह ने बताया कि वे दोनों परिवारों की पूरी रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेजेंगे, ताकि उन्हें अधिक से अधिक वित्तीय मदद दिलाई जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें